द इंडियन व्यू

मणिपुर में 35 एकड़ अफीम की खेती नष्ट, 16 किलाे गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार

इंफाल : मणिपुर में मादक पदार्थ के विरूद्ध राज्य सरकार के निर्देश पर पुलिस प्रशासन पूरी तत्परता के साथ लगातार अभियान चलाते हुए जहां अफीम की खेती को नष्ट कर रही है, वहीं गांजा, हेरोइन समेत अन्य मादक पदार्थों को जब्त करने…

Ragwendra P Singh
March 11, 2026
2 min read
मणिपुर में 35 एकड़ अफीम की खेती नष्ट, 16 किलाे गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार

इंफाल : मणिपुर में मादक पदार्थ के विरूद्ध राज्य सरकार के निर्देश पर पुलिस प्रशासन पूरी तत्परता के साथ लगातार अभियान चलाते हुए जहां अफीम की खेती को नष्ट कर रही है, वहीं गांजा, हेरोइन समेत अन्य मादक पदार्थों को जब्त करने का कार्य भी जारी है। मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा आज तड़के दी गयी आधिकारिक जानकारी के अनुसार दो अलग अलग-अलग अभियानों में 35 एकड़ अफीम की खेती को नष्ट किया गया। साथ ही भारी मात्रा में गांजा के साथ तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया।

 

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुरक्षा बलों, एनसीबी और वन विभाग ने कांगपोकपी जिले के साइकुल थानांतर्गत टिंगपिबुंग गांव और लेपलेन गांव के बीच कई स्थानों पर लगभग 10 एकड़ में फैली अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। हालांकि, इस मामले में किसी की भी गिरफ्तार नहीं हुई।

 

वहीं एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों और वन विभाग ने उखरुल जिले के लिटान थानांतर्गत सिनाकेइथेई इलाके में लगभग 25 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया।

 

एक अन्य अभियान में मणिपुर पुलिस ने हिंगांग पुलिस थानांतर्गत मंत्रीपुखरी इलाके से प्रतिबंधित गांजा के साथ इंफाल पूर्वी जिले के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपितों की पहचान अरिबम मनीष (24),. शाजाबम असलम खान (32) और दिनेश चिंगाखाम (24) के रूप में की गयी है।

 

तस्करों के पास एक चार-पहिया वाहन, लगभग 16.60 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों से सघन पूछताछ कर रही है।--------------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।