मणिपुर के संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की मौत पर खरगे-राहुल ने जताया दुख,दोषियों पर कार्रवाई की मांग
नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने दिल्ली में मणिपुर के प्रख्यात संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की कथित पिटाई…

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने दिल्ली में मणिपुर के प्रख्यात संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की कथित पिटाई के बाद हुई मौत पर दुख जताया है। कांग्रेस नेताओं ने मामले की त्वरित जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि भीड़ द्वारा चोंगथम विक्रम सिंह की निर्मम हत्या भाजपा शासन में कानून-व्यवस्था की स्थिति से जुड़ी एक और गंभीर घटना है। उन्होंने कहा कि छात्र सुरक्षित नहीं हैं, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार हो रहे हैं और पूर्वोत्तर के लोगों के साथ भेदभाव की घटनाएं सामने आ रही हैं।खरगे ने दिल्ली में अपराध की स्थिति को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई और कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि चोंगथम विक्रम सिंह अपने घर के बाहर कुछ लोगों से शोर कम करने के लिए कहने गए थे, लेकिन उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि इस घटना से दिल्ली में रहने वाले पूर्वोत्तर के परिवारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। राहुल ने मामले की त्वरित जांच और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने की मांग की।पवन खेड़ा ने कहा कि पहली नजर में यह शराब के नशे में हुई हिंसा की अलग घटना लग सकती है, लेकिन इसके पीछे व्यापक सामाजिक और प्रशासनिक विफलता भी दिखाई देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से नियमों की अनदेखी, सार्वजनिक अव्यवस्था और कानून के असमान अनुपालन को सामान्य बना दिया गया है, जिससे दंड से बच निकलने की संस्कृति विकसित हुई है।-------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
