मखाना बोर्ड का लाभ छत्तीसगढ़ के किसानों को भी मिलेगाः शिवराज चौहान
नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र द्वारा गठित मखाना बोर्ड का लाभ छत्तीसगढ़ के किसानों को भी मिलेगा। छत्तीसगढ़ के किसान मखाने की खेती कर रहे हैं। केंद्र…

नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र द्वारा गठित मखाना बोर्ड का लाभ छत्तीसगढ़ के किसानों को भी मिलेगा। छत्तीसगढ़ के किसान मखाने की खेती कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने मखाने की खेती को आगे बढ़ाने, मखाने की प्रोसेसिंग, मार्केटिंग, ब्रांडिंग के लिए मखाना बोर्ड का गठन किया है। मखाने का उत्पादन मुख्यतः बिहार में होता था लेकिन अब मखाने का उत्पादन छत्तीसगढ़ में भी होता है इसलिए मखाना बोर्ड में छत्तीसगढ़ को भी शामिल किया जाएगा ताकि यहां के किसानों को जो मखाना पैदा कर रहे हैं, उनको लाभ दे सकें और ज्यादा से ज्यादा किसान मखाने की खेती में लगकर अपनी आय बढ़ा सकें।शिवराज सिंह ने बुधवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पीएम-किसान, सड़क परियोजनाओं के साथ मनरेगा, स्वयं सहायता समूहों का विस्तार जैसे प्रभावी कदम देश के कृषि एवं ग्रामीण परिदृश्य को बदल रहे हैं। छत्तीसगढ़ ने नक्सलवाद के दर्द को झेला है। छत्तीसगढ़ का कोई भी इलाका अब विकास से अछूता नहीं रहेगा, नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त होगा।केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि राज्य की पुरानी कांग्रेस सरकार ने 5 साल बर्बाद कर दिए। कांग्रेस अब ऐसा बोझ बन गई है कि कांग्रेस जिसके साथ हो जाती है, वही डूब जाता है। राहुल गांधी मुद्दा ले आए एसआईआर वोटर लिस्ट। बिहार ने ऐसा तमाचा मारा कि सांस भी नहीं ले पा रहे हैं।शिवराज ने कहा कि अगर वोटर लिस्ट में घुसपैठियों के नाम जुड़े हों, तो वो नाम कटने चाहिए। केंद्र-राज्य सरकार मिल कर घुसपैठिए को चुन-चुनकर निकालेंगे। घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
