मकर संक्रांति भारत की सांस्कृतिक एकता, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का महापर्व: मुख्यमंत्री
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मकर संक्रांति…

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मकर संक्रांति भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परम्पराओं का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे देश के विभिन्न राज्यों में विविध नामों एवं परम्पराओं के साथ श्रद्धा एवं उत्साह से मनाया जाता है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि तमिलनाडु में इसे पोंगल, आन्ध्र प्रदेश एवं तेलंगाना में संक्रांति, असम में माघ बिहू, पंजाब एवं हरियाणा में लोहड़ी, गुजरात में उत्तरायण, महाराष्ट्र में तिल संक्रांति तथा उत्तर प्रदेश और बिहार में खिचड़ी पर्व के रूप में मनाने की परम्परा है। यह विविधता भारत की सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं तथा उत्तरायण होते हैं। भारतीय संस्कृति में सूर्य का उत्तरायण होना शुभ, सकारात्मकता और नवचेतना का प्रतीक माना गया है। यह परिवर्तन अंधकार से प्रकाश की ओर, जड़ता से कर्मशीलता की ओर तथा नकारात्मकता से सकारात्मक ऊर्जा की ओर अग्रसर होने का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति एवं माघ मास के पावन अवसर पर प्रयागराज में आयोजित माघ मेले में लाखों श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान कर आस्था की डुबकी लगाएंगे। प्रयागराज के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पवित्र नदियों में स्नान, दान-पुण्य और पूजा-अर्चना का इस पर्व पर विशेष महत्व है, जो सामाजिक सद्भाव, सेवा और लोककल्याण की भावना को सुदृढ़ करता है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की कि वे मकर संक्रांति एवं खिचड़ी पर्व को पारम्परिक श्रद्धा, आपसी सौहार्द और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ मनाएं तथा प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं को और अधिक सशक्त बनाने में सहभागी बनें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
