द इंडियन व्यू

मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलनः भारत सिंगापुर ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर की चर्चा

नई दिल्ली : भारत और सिंगापुर के बीच गुरुवार को मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) में व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई। यह चौथा सम्मेलन सिंगापुर में आयोजित किया गया था।डॉ जयशंकर ने एक्स…

Ragwendra P Singh
August 20, 2026
2 min read
मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलनः भारत सिंगापुर ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर की चर्चा

नई दिल्ली : भारत और सिंगापुर के बीच गुरुवार को मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) में व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई। यह चौथा सम्मेलन सिंगापुर में आयोजित किया गया था।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "हमें सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मिलकर खुशी हुई। इस दौरान पर हमने भारत-सिंगापुर संबंधों के विभिन्न पहलुओं में हुई प्रगति पर चर्चा की। इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के बारे में उनके विचारों को मैं बहुत महत्व देता हूं। हमारी बातचीत में उन्नत विनिर्माण, सेमीकंडक्टर, कनेक्टिविटी, डिजिटल, फिनटेक, स्किलिंग, ग्रीन इकोनॉमी और क्लीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में गहरे संबंधों पर आधारित थी। उन्होंने सकारात्मक बातचीत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।"इस मौके पर केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद भी मौजूद रहे।इसके अलावा, सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, उप मुख्यमंत्री गान किम योंग, राष्ट्रीय सुरक्षा एवं गृह मामलों के समन्वय मंत्री के.षणमुगम, विदेश मंत्री विवियन बाला और डिजिटल विकास एवं सूचना मंत्री के साथ-साथ परिवहन मंत्री जेफ्री सियाव भी उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि इस सम्मेलन की पहली (सितंबर 2022) और तीसरी बैठक (अगस्त 2025) नई दिल्ली में जबकि दूसरी बैठक (अगस्त 2024) सिंगापुर में आयोजित की गई थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…