द इंडियन व्यू

'मंडला मर्डर्स' से वाणी कपूर का दमदार लुक आया सामने, रिलीज डेट भी कन्फर्म

नई दिल्ली : वाणी कपूर को हाल ही में अजय देवगन के साथ फिल्म 'रेड-2' में देखा गया था, जिसमें उनके अभिनय की काफी सराहना हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। अब वाणी कपूर ओटीटी की दुनिया में एंट्री करने जा…

Ragwendra P Singh
June 30, 2025
1 min read
'मंडला मर्डर्स' से वाणी कपूर का दमदार लुक आया सामने, रिलीज डेट भी कन्फर्म

नई दिल्ली : वाणी कपूर को हाल ही में अजय देवगन के साथ फिल्म 'रेड-2' में देखा गया था, जिसमें उनके अभिनय की काफी सराहना हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। अब वाणी कपूर ओटीटी की दुनिया में एंट्री करने जा रही हैं। वाणी की पहली वेब सीरीज 'मंडला मर्डर्स' जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है। इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब और कहां वे वाणी का यह नया अवतार देख पाएंगे।

वाणी कपूर की ओटीटी डेब्यू सीरीज 'मंडला मर्डर्स' से उनकी पहली झलक सामने आ गई है। पोस्टर में वाणी हाथ में बंदूक थामे बेहद दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं। साथ ही सुरवीन चावला, वैभव राज गुप्ता और श्रिया पिलगांवकर जैसे सितारों की भी झलक देखने को मिल रही है। सीरीज के पहले पोस्टर को साझा करते हुए मेकर्स ने लिखा, "हर वरदान में एक श्राप छुपा होता है, और उसका मोल चुकाने का वक्त अब करीब है।" 'मंडला मर्डर्स' का प्रीमियर 25 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर होने जा रहा है, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।-------------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…