द इंडियन व्यू

भ्रष्टाचारियों और जुआरियों के साथ विपक्ष : सुधांशु त्रिवेदी

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष पर 130वें संविधान संशोधन बिल और गेमिंग ऐप बिल का समर्थन नहीं करने पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि संसद का मानसून सत्र…

Ragwendra P Singh
August 23, 2025
3 min read
भ्रष्टाचारियों और जुआरियों के साथ विपक्ष : सुधांशु त्रिवेदी

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष पर 130वें संविधान संशोधन बिल और गेमिंग ऐप बिल का समर्थन नहीं करने पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि संसद का मानसून सत्र समाप्त हो गया है। 130वां संविधान संशोधन बिल भ्रष्टाचारियों पर अंकुश लगाने और गेमिंग ऐप बिल जुआरियों को रोकने के लिए था, लेकिन विपक्ष ने समर्थन नहीं किया। विपक्ष भ्रष्टाचारियों और जुआरियों के साथ है।

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुंगेर में एक बहुत ही मान्यता प्राप्त शक्तिपीठ मंदिर है, लेकिन आपने वहां दर्शन करने का नहीं सोचा। आप खानख्वाह मस्जिद गए। अब राहुल गांधी बताएं कि वे खुद गए थे या तेजस्वी यादव के कहने पर गए थे। मीडिया से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उनका मस्जिद नहीं, बल्कि हनुमान मंदिर जाने का कार्यक्रम निर्धारित था।

उन्होंने कहा कि वे इंडिया गठबंधन और कांग्रेस से स्पष्ट रूप से पूछना चाहते हैं कि भ्रष्टाचार, अपराध और राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों पर वे क्या सोचते हैं। इन मामलों में वे सिर्फ लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब बिहार की जनता उन्हें समझ चुकी है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार में जो संकल्प होता है, वो निश्चित रूप से पूरा होता है। पहलगाम के बाद आतंकियों को सबक सिखाने का संकल्प वहीं लिया गया था। जेपी ने भी इंदिरा गांधी की अत्याचारी सरकार को हटाने का फैसला वहीं लिया था।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने फैसला लिया था कि प्रधानमंत्री पर कोई केस नहीं चल सकता। अब 50 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फैसला लिया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और प्रधानमंत्री पर भी केस चलेगा। 50 साल पहले इंदिरा गांधी कहती थीं कि चुनाव सही है या गलत, यह फैसला उनकी हार-जीत तय होगा। 50 साल बाद राहुल गांधी भी वही बात दोहरा रहे हैं कि मेरी हार-जीत तय करेगी कि चुनाव सही है या गलत।

सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि सीएम रेवंत रेड्डी और इंडिया गठबंधन के दक्षिण भारत के सबसे बड़े सहयोगी दल की सरकार के एक मंत्री ने बिहारियों का अपमान किया, लेकिन राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मुंह से एक भी शब्द क्यों नहीं निकल रहा? राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार में चोर-चोर का शोर मचा रहे हैं। एडीआर की रिपोर्ट में बताया गया है कि रेवंत रेड्डी पर सबसे ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं और दूसरे नंबर पर एमके स्टालिन हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…