द इंडियन व्यू

भ्रष्टाचार मामला: अजहरुद्दीन के नाम का स्टैंड हटाने का आदेश

पूर्व भारतीय कप्तान को हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने बड़ा झटका दिया है। लोकपाल न्यायमूर्ति ईश्वरैया के आदेश पर एसोसिएशन ने शनिवार को हैदराबाद स्थित उप्पल स्टेडियम के उत्तरी स्टैंड से अजहरुद्दीन का नाम हटाने का निर्देश…

Ragwendra P Singh
April 19, 2025
2 min read
भ्रष्टाचार मामला: अजहरुद्दीन के नाम का स्टैंड हटाने का आदेश

पूर्व भारतीय कप्तान को हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने बड़ा झटका दिया है। लोकपाल न्यायमूर्ति ईश्वरैया के आदेश पर एसोसिएशन ने शनिवार को हैदराबाद स्थित उप्पल स्टेडियम के उत्तरी स्टैंड से अजहरुद्दीन का नाम हटाने का निर्देश दिया है।

साभार : गूगल

लोकपाल ने जांच के दौरान पाया कि अज़हर ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहते हुए खुद के नाम का स्टैंड घोषित करने का एकतरफा फैसला लिया था। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन और हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अधिकारियों के खिलाफ 2023 में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज हुआ था।

एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील कांते बोस की शिकायत के आधार पर एचसीए के पूर्व अध्यक्ष अजहरुद्दीन और अन्य पूर्व पदाधिकारियों के खिलाफ उप्पल पुलिस स्टेशन में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

हैदराबाद पुलिस ने अपनी प्राथमिक जांच में पाया कि इन सभी ने एसोसिएशन के धन का दुरुपयोग किया था। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए थे। मामला दर्ज होने के बाद अजहरुद्दीन ने कहा था कि उनके खिलाफ आरोप झूठे और साजिश के तहत लगाए गए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।