द इंडियन व्यू

भू-बैकुंठ बदरीनाथ में आज खडग-पूजन के बाद बंद हो जाएगा वेद ऋचाओं का वाचन

देहरादून : भू-बैकुंठ भगवान बदरीनाथ के कपाट 25 नवंबर को बंद होने हैं। कपाट बंद होने की प्रक्रिया 21 नवंबर को गणेश मंदिर के कपाट बंद होने के साथ शुरू हुई। आज बदरीनाथ धाम में खडग-पुस्तक पूजन के बाद वेद ऋचाओं का वाचन बंद कर…

Ragwendra P Singh
November 23, 2025
2 min read
भू-बैकुंठ बदरीनाथ में आज खडग-पूजन के बाद बंद हो जाएगा वेद ऋचाओं का वाचन

देहरादून : भू-बैकुंठ भगवान बदरीनाथ के कपाट 25 नवंबर को बंद होने हैं। कपाट बंद होने की प्रक्रिया 21 नवंबर को गणेश मंदिर के कपाट बंद होने के साथ शुरू हुई। आज बदरीनाथ धाम में खडग-पुस्तक पूजन के बाद वेद ऋचाओं का वाचन बंद कर दिया जाएगा और कल यानी 24 नवंबर को मां लक्ष्मी को कढ़ाई भोग चढ़ाने के बाद लक्ष्मी जी को मंदिर के गर्भगृह में आने का न्योता दिया जाएगा।25 नवंबर को मां लक्ष्मी का बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश होगा और फिर लक्ष्मी-नारायण को घृत कंबल से ढंक दिया जाएगा। इसी दिन शुभ मुहूर्त में अपराह्न 2 बजकर 56 पर बदरीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है और तीर्थ पुरोहितों के साथ ही स्थानीय लोग भी तैयारियों में जुटे हैं।बदरी धाम के कपाट बंद होने के बाद 26 नवंबर को सुबह श्री कुबेर जी व उद्धव जी का पांडुकेश्वर व शंकराचार्य की गद्दी का नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ के लिए प्रस्थान होगा। श्रीबदरी-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि कपाट बंद होने की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और उनके लिए तमाम सुविधाएं जुटा दी गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…

मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…