द इंडियन व्यू

भुवनेश्वर की नजर खिताब पर, आराध्य बोले- युवाओं के लिए बड़ा मंच

लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के चौथे सत्र के आगाज से पहले लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान और भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने टीम के इस बार खिताब जीतने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि पिछले सत्र के अनुभव से सीख लेते हुए टीम ने…

Ragwendra P Singh
August 9, 2026
3 min read
भुवनेश्वर की नजर खिताब पर, आराध्य बोले- युवाओं के लिए बड़ा मंच

लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के चौथे सत्र के आगाज से पहले लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान और भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने टीम के इस बार खिताब जीतने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि पिछले सत्र के अनुभव से सीख लेते हुए टीम ने इस बार बेहतर संयोजन तैयार किया है और उसका लक्ष्य ट्रॉफी अपने नाम करना है।

लीग का नया सत्र 14 अगस्त से शुरू होगा। इस बार मुकाबले लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम और कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे। रविवार को इकाना स्टेडियम में मीडिया से बातचीत के दौरान भुवनेश्वर कुमार और युवा क्रिकेटर आराध्य यादव ने लीग, युवा खिलाड़ियों के अवसर और लखनऊ फाल्कन्स की तैयारियों को लेकर अपनी बात रखी।

भुवनेश्वर ने यूपी टी-20 लीग को प्रदेश के युवा क्रिकेटरों के लिए महत्वपूर्ण मंच बताते हुए कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट में उन्हें अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का अवसर मिलता है। इससे युवा खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सीखने और अपनी क्षमता साबित करने का मौका मिलता है।

साभार : गूगल

उन्होंने कहा कि इस लीग से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। यहां अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अपनी पहचान बना सकते हैं और आने वाले समय में इनमें से कई खिलाड़ी आईपीएल और भारतीय टीम तक पहुंच सकते हैं।

भुवनेश्वर ने कहा कि लीग में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना और उनके अनुभवों से सीखना युवाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने यूपीसीए की ओर से लखनऊ और कानपुर में मुकाबले आयोजित किए जाने को भी सकारात्मक कदम बताया। इससे दोनों शहरों के क्रिकेट प्रशंसकों को अपनी टीमों और खिलाड़ियों को करीब से देखने का अवसर मिलेगा और प्रदेश में क्रिकेट को और बढ़ावा मिलेगा।

सीनियर खिलाड़ियों के साथ सीखने का अवसर : आराध्य यादव

लखनऊ फाल्कन्स के युवा खिलाड़ी आराध्य यादव ने भी लीग को अपने क्रिकेट करियर के लिए अहम बताया। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ी सीख है।

आराध्य ने कहा कि मैदान पर प्रदर्शन के अलावा सीनियर खिलाड़ियों की तैयारी, दबाव से निपटने और मैच की परिस्थितियों को समझने के तरीके से भी काफी कुछ सीखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस सीजन को लेकर टीम के युवा खिलाड़ियों में खासा उत्साह है।

पिछले सत्र की कमी दूर करने की कोशिश

लखनऊ फाल्कन्स की तैयारियों पर बात करते हुए भुवनेश्वर ने पिछले सत्र के प्रदर्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने माना कि टीम ने लीग चरण में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन फाइनल में खिताब से एक कदम दूर रह गई।

उन्होंने कहा कि इस बार टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं और खिलाड़ियों का बेहतर संयोजन तैयार करने पर काम किया गया है। टीम अपनी पिछली कमियों से सीख लेकर मैदान में उतरेगी और कोशिश होगी कि इस बार अभियान को खिताबी जीत तक पहुंचाया जाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।