भारतीय संस्कृति में ही विश्व की अशांति का समाधानः शिवराज सिंह चौहान
नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि विश्व की अशांति का समाधान भारतीय संस्कृति में है। आज विश्व के अनेक हिस्सों में अशांति, संघर्ष और भय का वातावरण है।…

नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि विश्व की अशांति का समाधान भारतीय संस्कृति में है। आज विश्व के अनेक हिस्सों में अशांति, संघर्ष और भय का वातावरण है। उन्होंने कहा कि सौ साल पहले स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि सुदीर्घ रजनी समाप्त हुई जान पड़ती है, महान निशा का अंत निकट है। भारत माता एक बार फिर अंगड़ाई लेकर खड़ी हो रही हैं और विश्व गुरु के पद पर अधिष्ठित हो रही है। यह परिवर्तन केवल कल्पना नहीं बल्कि धरातल पर दिखाई दे रहा है।
हरिद्वार में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित परम वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्म शताब्दी एवं अखंड दीप शताब्दी वर्ष पर आयोजित मातृ-समर्पण यात्रा और समापन समारोह को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि गायत्री परिवार कोई सामान्य संस्था नहीं, बल्कि संस्कारों का सागर और अध्यात्म की अखंड ज्योति है, जो सम्पूर्ण विश्व को आलोकित कर रही है। शिवराज ने कहा कि यदि गुरुदेव साधना थे, तो माताजी साधना की सिद्धि थीं। करुणा, ममता और वात्सल्य की जीवंत प्रतिमूर्ति माताजी ने साधकों को भक्ति के साथ-साथ सेवा और कर्तव्य का मार्ग भी दिखाया। उन्होंने माताजी की तुलना मीरा, शबरी, यशोदा, सीता और मां पार्वती से करते हुए कहा कि उनके जीवन और शिक्षाओं ने असंख्य लोगों को दिशा दी।
शिवराज सिंह ने कहा कि भारत ने आत्मवत् सर्वभूतेषु का भाव दिया, जिसमें सभी प्राणियों में एक ही चेतना का दर्शन होता है।
उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना उदार हृदय वाले लोगों की है, जो पूरी दुनिया को एक परिवार मानते हैं। भारत की धरती आज भी उद्घोष कर रही है, धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो और विश्व का कल्याण हो। उन्होंने कहा कि भारत विश्व कल्याण की कामना करने वाला देश है और पूज्य गुरुदेव, वंदनीय माताजी और मां गायत्री की कृपा से इस लक्ष्य को पूरा करना हम सबका दायित्व है।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
