द इंडियन व्यू

भारतीय व्हीलचेयर हैंडबॉल टीम विश्व चैंपियनशिप में पेश करेगी चुनौती

मुंबई। स्पेन के कैटालोनिया प्रांत के शहर ग्रानोलर्स में आयोजित चौथी आईएचएफ वर्ल्ड व्हीलचेयर हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय व्हीलचेयर हैंडबॉल टीम का कप्तान कोटेश्वर रामावत को बनाया गया है। चौथी आईएचएफ वर्ल्ड व्हीलचेयर…

Ragwendra P Singh
September 12, 2026
2 min read
भारतीय व्हीलचेयर हैंडबॉल टीम विश्व चैंपियनशिप में पेश करेगी चुनौती

मुंबई। स्पेन के कैटालोनिया प्रांत के शहर ग्रानोलर्स में आयोजित चौथी आईएचएफ वर्ल्ड व्हीलचेयर हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय व्हीलचेयर हैंडबॉल टीम का कप्तान कोटेश्वर रामावत को बनाया गया है।

चौथी आईएचएफ वर्ल्ड व्हीलचेयर हैंडबॉल चैंपियनशिप में करेगी प्रतिभाग

आगामी 16 से 20 सितंबर, 2026 तक आयोजित इस चैंपियनशिप के लिए चयनित भारतीय व्हीलचेयर हैंडबॉल टीम शनिवार को मुंबई से स्पेन के लिए रवाना हो गई। इससे पहले रवानगी से पूर्व मुंबई में आयोजित विदाई समारोह में भारतीय टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। भारतीय टीम के दल प्रमुख डा.आनन्देश्वर पाण्डेय व डा.तेजराज सिंह बनाए गए है।

हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक एवं भारतीय टीम के दल प्रमुख डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने कहा कि भारतीय टीम ने इस चैंपियनशिप के लिए अच्छी तैयारी की है। हमें उम्मीद है कि खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करें। टीम को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन का पूरा भरोसा है।

भारतीय व्हीलचेयर हैंडबॉल टीम : कोटेश्वर रामावत (कप्तान), सुरेश धारावत, साक्षी, मीनाक्षी हरिचंद्र जाधव, अजीत कुमार शुक्ला, अनिल कुमार, सोमनाथ पांडुरंग जाधव, अभिजीत अप्पासाहेब पाटिल, फकीरप्पा कराविनकोप्पा, सिद्दप्पा पटागुंडी।

मुख्य कोच : आनंद बाजीराव माने, कोच : प्रियदीप सिंह, ऑफिशियल : साईकृष्ण हटंगडी, राहुल यादव, विजय काज़ा, दल प्रमुख : डा.आनन्देश्वर पाण्डेय, डा.तेजराज सिंह।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।