द इंडियन व्यू

भारतीय यूजर्स ने वॉट्सऐप डाउन होने की दर्ज करवाई शिकायत, मैसेज भेजने और स्टेटस अपडेट करने में आ रही परेशानी

नई दिल्ली : पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप को लेकर सोमवार को आउटेज की शिकायत दर्ज की गई। देश भर से वॉट्सऐप यूजर्स का कहना है कि उन्हें वॉट्सऐप के जरिए मैसेज भेजने और स्टेटस अपडेट करने में परेशानी आ रही है। वॉट्सऐप…

Ragwendra P Singh
September 8, 2025
2 min read
भारतीय यूजर्स ने वॉट्सऐप डाउन होने की दर्ज करवाई शिकायत, मैसेज भेजने और स्टेटस अपडेट करने में आ रही परेशानी

नई दिल्ली : पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप को लेकर सोमवार को आउटेज की शिकायत दर्ज की गई। देश भर से वॉट्सऐप यूजर्स का कहना है कि उन्हें वॉट्सऐप के जरिए मैसेज भेजने और स्टेटस अपडेट करने में परेशानी आ रही है।

वॉट्सऐप आउटेज को लेकर आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म वेबसाइट डाउनडिटेक्टर पर भी जानकारी दी गई है।

डाउनडिटेक्टर के अनुसार, दोपहर 2 बजकर 20 मिनट तक वॉट्सऐप आउटेज को लेकर करीब 410 रिपोर्ट दर्ज की गई।

दर्ज शिकायतों में से 54 प्रतिशत यूजर्स का कहना था कि उन्हें सर्वर कनेक्शन को लेकर परेशानी आई। वहीं, 24 प्रतिशत यूजर्स का कहना था कि वे वॉट्सऐप डेस्कटॉप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे और 22 प्रतिशत यूजर्स ने वॉट्सऐप मोबाइल ऐप को लेकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई।

वॉट्सऐप आउटेज को लेकर यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर भी पोस्ट शेयर की। सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया कि वॉट्सऐप वेब काम नहीं कर रहा है।

एक दूसरे यूजर ने लिखा, अंकल और आंटी वॉट्सऐप पर गुड मॉर्निंग जीआईएफ भेज रहे हैं। लेट मी पुट दिस बैग डाउन एंड गो टू बेड।

वॉट्सऐप डाउन को लेकर दूसरे यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि हां मेरा वॉट्सऐप भी डाउन है।

हालांकि, वॉट्सऐप आउटेज को लेकर अभी तक पैरेंट कंपनी मेटा की ओर से किसी तरह कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है। कंपनी इस वॉट्सऐप परेशानी को लेकर जल्द ही अपना बयान जारी कर सकती है।

यह पहली बार नहीं है जब मेटा के चैटिंग ऐप वॉट्सऐप को लेकर आउटेज की परेशानी आई हो। इससे पहले, इस वर्ष अप्रैल में वॉट्सऐप को लेकर यूजर्स ने इसी तरह की परेशानी की शिकायत की थीं। पिछले आउटेज में भी वॉट्सऐप यूजर्स घंटों तक मैसेज भेजने और स्टेटस अपडेट करने में असमर्थ रहे।

डाउनडिटेक्ट के अनुसार, 12 अप्रैल को करीब 81 प्रतिशत यूजर्स ने वॉट्सऐप भेजने को लेकर परेशानी की रिपोर्ट की थी। वहीं, 16 प्रतिशत यूजर्स का कहना था कि वे ऐप के ओवरऑल एक्सपीरियंस को लेकर ही परेशानी झेल रहे हैं।

इससे पहले फरवरी में वॉट्सऐप को ग्लोबल आउटेज का सामना करना पड़ा था, जिसमें यूजर्स ने कनेक्टिविटी, वॉट्सऐप वेब, मोबाइल ऐप और कॉल को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…