द इंडियन व्यू

भारतीय महागणितज्ञ रामानुजन की जयंती पर देशभर में मनाया जा रहा गणित उत्सव

राघवेन्द्र प्रताप सिंह: भारत में हर वर्ष 22 दिसंबर को ‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर 1887 को तमिलनाडु के…

Ragwendra P Singh
December 22, 2025
2 min read
भारतीय महागणितज्ञ रामानुजन की जयंती पर देशभर में मनाया जा रहा गणित उत्सव

राघवेन्द्र प्रताप सिंह: भारत में हर वर्ष 22 दिसंबर को ‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर 1887 को तमिलनाडु के इरोड में हुआ था। गणित के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान को सम्मान देने और युवाओं में गणित के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने वर्ष 2012 में इस दिन को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में घोषित किया।

श्रीनिवास रामानुजन को संख्या सिद्धांत, अनंत श्रेणियां, सतत भिन्न, और गणितीय विश्लेषण में उनके मौलिक कार्यों के लिए जाना जाता है। बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के उन्होंने ऐसे-ऐसे गणितीय सूत्र और सिद्धांत दिए, जिन्हें आज भी विश्व भर के गणितज्ञ सराहते हैं। उनके कई सिद्धांत आधुनिक गणित, कंप्यूटर विज्ञान और भौतिकी में भी उपयोगी सिद्ध हुए हैं।

राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर देशभर के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में गणित से जुड़े सेमिनार, क्विज़, कार्यशालाएं और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को गणित के महत्व से अवगत कराना और यह संदेश देना है कि गणित केवल अंकों का खेल नहीं, बल्कि जीवन और विज्ञान का आधार है। राष्ट्रीय गणित दिवस हमें रामानुजन की प्रतिभा, परिश्रम और नवाचार से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करता है।

भारत सरकार ने दिसंबर 2011 में इस दिवस की औपचारिक शुरूआत की थी और रामानुजन के गणित विषय में असाधारण योगदान को मान्यता देते हुए 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में नामित किया गया था। 2012 को राष्ट्रव्यापी राष्ट्रीय गणित वर्ष के रूप में मनाया गया, जिससे गणितीय शिक्षा और अनुसंधान को संस्थागत रूप से और अधिक प्रोत्साहन मिला। 22 दिसंबर श्रीनिवास रामानुजन का जन्म है, जिनका कार्य एक शताब्दी से अधिक समय बाद भी आधुनिक गणित को प्रभावित करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…