द इंडियन व्यू

भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता यशवंत सिंह चौहान का निधन

नई दिल्ली : भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता यशवंत सिंह चौहान नहीं रहे। उनका बीती रात निधन हो गया। चौहान का अंतिम संस्कार आज अपराह्न 12 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा। भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन…

Ragwendra P Singh
November 23, 2025
1 min read
भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता यशवंत सिंह चौहान का निधन

नई दिल्ली : भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता यशवंत सिंह चौहान नहीं रहे। उनका बीती रात निधन हो गया। चौहान का अंतिम संस्कार आज अपराह्न 12 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा। भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम ने एक बयान में यह दुखद सूचना साझा की।उन्होंने बताया कि पार्थिव देह के राजघाट रवाना होने से पहले पूर्वाह्न 11 बजे भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय (2426 तिलक गली, चूना मंडी, पहाड़गंज) में दिवंगत नेता चौहान के अंतिम दर्शन किए गए। इसके बाद अंतिम यात्रा प्रारंभ हुई। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम ने शोक संदेश में कहा, ''चौहान जी ने अपना संपूर्ण जीवन संगठन, समाज और मजदूर हितों की सेवा में समर्पित किया। उनका त्याग, निष्ठा और कर्मठता सदैव स्मरणीय रहेगी और हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी।''उन्होंने कहा, ''हम दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।ईश्वर परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…