द इंडियन व्यू

भारतीय फुटबॉलर मनीषा कल्याण पेरू की चैंपियन क्लब अलियांजा लीमा फेमेनिनो से जुड़ीं

नई दिल्ली : भारतीय महिला फुटबॉल टीम की मिडफील्डर मनीषा कल्याण ने अपने करियर में एक और बड़ा कदम बढ़ाते हुए पेरू की चार बार की चैंपियन क्लब अलियांजा लीमा फेमेनिनो के साथ करार किया है। क्लब ने गुरुवार को आधिकारिक बयान जारी…

Ragwendra P Singh
January 16, 2026
2 min read
भारतीय फुटबॉलर मनीषा कल्याण पेरू की चैंपियन क्लब अलियांजा लीमा फेमेनिनो से जुड़ीं

नई दिल्ली : भारतीय महिला फुटबॉल टीम की मिडफील्डर मनीषा कल्याण ने अपने करियर में एक और बड़ा कदम बढ़ाते हुए पेरू की चार बार की चैंपियन क्लब अलियांजा लीमा फेमेनिनो के साथ करार किया है। क्लब ने गुरुवार को आधिकारिक बयान जारी कर 24 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी के साइन होने की पुष्टि की।

 

अलियांजा लीमा फेमेनिनो ने अपने बयान में कहा, “अलियांजा लीमा की महिला टीम भारतीय मिडफील्डर मनीषा कल्याण के साथ करार की घोषणा करती है। वह टीम के आक्रमण को मजबूती देंगी। मनीषा ग्रीस की क्लब पीएओके एफसी से यहां आई हैं, जहां उन्होंने यूरोपीय फुटबॉल के सर्वोच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा की है।”

 

अलियांजा लीमा फेमेनिनो मनीषा कल्याण के करियर की तीसरी विदेशी क्लब होगी। भारत में सेतु एफसी और गोकुलम केरल एफसी के लिए खेलने के बाद मनीषा ने वर्ष 2022 में साइप्रस की क्लब अपोलोन लेडीज एफसी का रुख किया था। वह यूईएफए विमेंस चैंपियंस लीग में खेलने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर बनी थीं। अपोलोन लेडीज के लिए उन्होंने 36 मैचों में 14 गोल किए।

 

इसके बाद 2024 में मनीषा ग्रीस की क्लब पीएओके एफसी से जुड़ीं, जहां उन्होंने 23 मुकाबलों में हिस्सा लिया और आठ गोल दागे। यूरोपीय क्लब फुटबॉल में उनके निरंतर प्रभावशाली प्रदर्शन ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।

 

अलियांजा लीमा फेमेनिनो से जुड़ने के बाद मनीषा कल्याण ने कहा, “मैं यहां आकर बेहद खुश हूं। मैंने इस टीम को फॉलो किया है और मुझे उनका खेलने का अंदाज बहुत पसंद है। इस नई चुनौती को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। मेरा फोकस हमेशा 100 प्रतिशत देने, हर मैच जीतने और टीम को उसके लक्ष्य हासिल करने में मदद करने पर रहेगा।”

 

मनीषा के इस करार को भारतीय महिला फुटबॉल के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जो देश की खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर नए अवसर खोलता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…