द इंडियन व्यू

शतरंज ओलंपियाड में भारत को झटका, उज्बेकिस्तान ने 2.5-1.5 से हराया

मौजूदा विजेता भारतीय पुरुष टीम को 46वें शतरंज ओलंपियाड के छठे दौर में मेजबान उज्बेकिस्तान की टीम से हार मिली। तीसरे बोर्ड पर नोदिरबेक याकुब्बोएव ने जीत हासिल की, जबकि अन्य मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए। पहले बोर्ड पर आर…

Ragwendra P Singh
September 21, 2026
1 min read
शतरंज ओलंपियाड में भारत को झटका, उज्बेकिस्तान ने 2.5-1.5 से हराया

मौजूदा विजेता भारतीय पुरुष टीम को 46वें शतरंज ओलंपियाड के छठे दौर में मेजबान उज्बेकिस्तान की टीम से हार मिली। तीसरे बोर्ड पर नोदिरबेक याकुब्बोएव ने जीत हासिल की, जबकि अन्य मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए।

पहले बोर्ड पर आर प्रज्ञानानंद ने नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव से और दूसरे बोर्ड पर अर्जुन एरिगैसी ने जावोखिर सिंदारोव के साथ ड्रॉ खेला। चौथे बोर्ड पर डी गुकेश और शमसिद्दीन वोखिदोव का मुकाबला भी बराबरी पर छूटा। प्रतियोगिता में अब तक अच्छा प्रदर्शन करने वाले निहाल सरीन तीसरे बोर्ड पर हार गए जिससे भारत को 1.5-2.5 से पराजय झेलनी पड़ी।

साभार : गूगल

इस हार से भारतीय टीम ने बढ़त गंवा दी है और अब उसे मुकाबले में वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। भारत के अब 10 अंक हैं जबकि उज्बेकिस्तान की टीम 12 अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, भारतीय महिला टीम वापसी करने के लिए तैयार थी क्योंकि वह अमेरिका के खिलाफ 2-1 से आगे थी। कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख के मैच ड्रॉ रहे, जबकि सविता श्री एकमात्र ऐसी खिलाड़ी थीं जो जीत हासिल कर सकीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।