भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने 2,500 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने पश्चिमी भारतीय महासागर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी मुहिम को अंजाम दिया है। यहां से 2,500 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थों को जब्त किया गया है। जब्त किए गए 2,500 किलोग्राम से…

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने पश्चिमी भारतीय महासागर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी मुहिम को अंजाम दिया है। यहां से 2,500 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थों को जब्त किया गया है।
जब्त किए गए 2,500 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ में 2,386 किलोग्राम हशीश और 121 किलोग्राम हेरोइन शामिल हैं। इस ऑपरेशन में मरीन कमांडो की भी मदद ली गई। यह ऑपरेशन भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस तरकश की मदद से किया गया है। यह भारतीय नौसेना का एक प्रमुख फ्रिगेट है, जो पश्चिमी नौसैनिक कमान के तहत ऑपरेट कर रहा है।
आईएनएस तरकश को 31 मार्च को गश्त के दौरान एक सूचना मिली। भारतीय नौसेना के पी8आई विमान ने क्षेत्र में कुछ जहाजों की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचनाएं दी थीं।
ऐसा माना जा रहा था कि ये जहाज अवैध कार्यों में शामिल थे। इनमें नशीले पदार्थों की तस्करी भी शामिल है। आईएनएस तरकश ने संदिग्ध जहाजों को रोकने के लिए कार्रवाई शुरू की। आसपास के सभी संदिग्ध जहाजों से व्यवस्थित रूप से पूछताछ की गई।
इसके बाद पी8आई तथा मुंबई स्थित समुद्री परिचालन केंद्र के साथ समन्वित प्रयासों से एक संदिग्ध डाउ नौका को रोका गया और उस पर कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त, आईएनएस तरकश ने संदिग्ध जहाज की गतिविधियों पर नजर रखने और क्षेत्र में आवागमन करने वाले अन्य जहाजों की पहचान करने के लिए अपना विशेष हेलीकॉप्टर रवाना किया।
कार्रवाई के दौरान मरीन कमांडो के साथ एक विशेषज्ञ बोर्डिंग टीम संदिग्ध नौका पर चढ़ी और गहन तलाशी ली गई, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न सीलबंद पैकेट बरामद हुए। आगे की तलाशी और पूछताछ से पता चला कि जहाज पर विभिन्न कार्गो होल्ड तथा डिब्बों में 2,500 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ थे, जिसमें 2,386 किलोग्राम हशीश और 121 किलोग्राम हेरोइन रखी थी।
संदिग्ध डाउ नौका को बाद में तरकश के नियंत्रण में लिया गया और चालक दल से उनकी कार्यप्रणाली तथा क्षेत्र में अन्य समान जहाजों की उपस्थिति के बारे में व्यापक पूछताछ की गई।
यह जब्ती समुद्र में मादक पदार्थों की तस्करी सहित अवैध गतिविधियों को रोकने और नियंत्रित करने में भारतीय नौसेना की प्रभावशीलता एवं कार्यकुशलता को रेखांकित करती है। बहुराष्ट्रीय अभ्यासों में भारतीय नौसेना की भागीदारी का उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में अंतर्राष्ट्रीय जल क्षेत्र में सुरक्षा, स्थिरता एवं समृद्धि को बढ़ावा देना है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
