द इंडियन व्यू

भारतीय तटरक्षक बल ने 29 मछुआरों सहित बांग्लादेशी ट्रॉलर को पकड़ा

कोलकाता : भारतीय तटरक्षक बल ने बंगाल की खाड़ी में गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि का पता चलने पर 29 मछुआरों के साथ एक बांग्लादेशी ट्रॉलर को पकड़ा है। बाद में सभी को दक्षिण 24 परगना जिले के फ्रेजरगंज कोस्ट थाने को सौंप…

Ragwendra P Singh
November 17, 2025
2 min read
भारतीय तटरक्षक बल ने 29 मछुआरों सहित बांग्लादेशी ट्रॉलर को पकड़ा

कोलकाता : भारतीय तटरक्षक बल ने बंगाल की खाड़ी में गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि का पता चलने पर 29 मछुआरों के साथ एक बांग्लादेशी ट्रॉलर को पकड़ा है। बाद में सभी को दक्षिण 24 परगना जिले के फ्रेजरगंज कोस्ट थाने को सौंप दिया गया। इसके बाद उन्हें भारतीय जल सीमा में घुसपैठ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।कोस्ट गार्ड के आज सुबह जारी बयान में यह जानकारी दी गई। कोस्ट गार्ड के अनुसार, रविवार को तटरक्षक बल ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध ट्रॉलर को देखा। जांच में पाया गया कि ट्रॉलर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा लांघकर बांग्लादेश से भारतीय जल क्षेत्र में प्रवेश कर गया है। ट्रॉलर तटरक्षक दल तट पर लेकर आया और मछुआरों को संबंधित थाने के हवाले कर दिया।सुंदरवन जिला पुलिस अधिकारी जांच कर रहे हैं कि ट्रॉलर किस तरह भारतीय जल सीमा में पहुंचा। आरोपितों को सोमवार को काकद्वीप उप–संभागीय अदालत में पेश किया जाएगा। हाल ही में एक भारतीय मछुआरे की बांग्लादेश की जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के बाद तटीय सुरक्षा और कड़ी कर दी गई थी।काकद्वीप फिशरमेन यूनियन के सचिव सतीनाथ पात्र ने बताया कि बांग्लादेशी ट्रॉलर ने भारतीय जल सीमा का उल्लंघन किया। पिछले सितंबर में भी 13 बांग्लादेशी मछुआरों सहित एक ट्रॉलर को भारतीय तटरक्षक बल ने पकड़ा था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।