द इंडियन व्यू

भारतीय तटरक्षक बल के लिए पांचवां तीव्र गश्ती पोत 'अटल' गोवा शिपयार्ड में लांच

नई दिल्ली :​ गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल)​ में भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के लिए निर्मित हो रहे आठ तीव्र गश्ती पोतों​ में से पांचवां मंगलवार को लांच किया गया। आईसीजी ​के प्रधान वित्तीय सलाहकार ​की पत्नी शिल्पा अग्रवाल…

Ragwendra P Singh
July 29, 2025
2 min read
भारतीय तटरक्षक बल के लिए पांचवां तीव्र गश्ती पोत 'अटल' गोवा शिपयार्ड में लांच

नई दिल्ली :​ गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल)​ में भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के लिए निर्मित हो रहे आठ तीव्र गश्ती पोतों​ में से पांचवां मंगलवार को लांच किया गया। आईसीजी ​के प्रधान वित्तीय सलाहकार ​की पत्नी शिल्पा अग्रवाल ​ने 'अथर्ववेद' के मंत्रोच्चार के साथ ​पोत का शुभारंभ​ किया। इस जहाज से मत्स्य संरक्षण और द्वीप क्षेत्रों, विशेष रूप से आर्थिक क्षेत्र और तटीय गश्त के आसपास निगरानी होगी। ​यह जहाज तस्करी​ रोधी, समुद्री डकैती​ रोधी और खोज एवं बचाव अभियान भी चलाएंगे।

आईसीजी​ के कमांडेंट अमित उनियाल ने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल​ के दिल्ली मुख्यालय में तैनात प्रधान वित्तीय सलाहकाररोजी अग्रवाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि​ थे और परंपरा के अनुसार उनकी पत्नी शिल्पा अग्रवाल ​ने तीव्र गश्ती पोत​ 'अटल' का जलावतरण किया।​ प्रमुख भारतीय रक्षा उद्यम (डीपीएसयू) जीएसएल​ आईसीजी के लिए​ इस शृंखला के​ आठ पोतों का निर्माण कर रहा है।​ आज लांच किया गया पोत​ इन्हीं में से पांचवां है।​ इस भव्य समारोह में​ आईजी सुधीर साहनी, टीएम, डीडीजी (एमएंडएम) और आईसीजी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। ​

समारोह में मुख्य अतिथि​ अग्रवाल​ ने बताया कि इन जहाजों को आईसीजी की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है। जहाज की लंबाई 52 मीटर, चौड़ाई 8 मीटर है और इसकी विस्थापन क्षमता 320 टन होगी। ये उन्नत फास्ट पेट्रोल जहाज आईसीजी को अपतटीय परिसंपत्तियों और द्वीप क्षेत्रों की सुरक्षा में सहायता करेंगे। उनकी प्राथमिक भूमिका मत्स्य संरक्षण और द्वीप क्षेत्रों, विशेष रूप से आर्थिक क्षेत्र और तटीय गश्त के आसपास निगरानी होगी। जहाज तस्करी-रोधी, समुद्री डकैती-रोधी और खोज एवं बचाव अभियान भी चलाएंगे।

मुख्य अतिथि ने सभी जहाज निर्माण आवश्यकताओं को स्वदेशी रूप से पूरा करने के लिए भारतीय तटरक्षक बल और गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ​के प्रयासों को ​सराहा। उन्होंने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को प्राप्त करने पर सभी को बधाई दी, ताकि रक्षा उत्पादन में 'आत्मनिर्भरता' की ​ओर सही दिशा में आगे ​बढ़ा जा सके। -------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…