द इंडियन व्यू

भारतीय टीम का जुलाई में होगा जिम्बाब्वे दौरा, खेलेगी तीन टी-20 मैचों की सीरीज

नई दिल्ली : भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम जुलाई 2026 में जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलेगी। इस श्रृंखला के सभी मुकाबले हरारे स्थित हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित किए जाएंगे। श्रृंखला की…

Ragwendra P Singh
April 1, 2026
1 min read
भारतीय टीम का जुलाई में होगा जिम्बाब्वे दौरा, खेलेगी तीन टी-20 मैचों की सीरीज

नई दिल्ली : भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम जुलाई 2026 में जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलेगी। इस श्रृंखला के सभी मुकाबले हरारे स्थित हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित किए जाएंगे। श्रृंखला की शुरुआत 23 जुलाई से होगी और चार दिनों के भीतर तीनों मैच संपन्न होंगे।

 

भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के बीच टीम प्रबंधन को नए और युवा खिलाड़ियों को मौका देने का अवसर मिल सकता है। इससे टीम संयोजन में बदलाव और नए चेहरों को परखने की संभावना भी रहेगी। भारत ने आखिरी बार वर्ष 2024 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला खेली गई थी।

 

श्रृंखला का कार्यक्रम

 

1. पहला टी-20 मैच — 23 जुलाई 2026 (गुरुवार), हरारे

 

2. दूसरा टी-20 मैच — 25 जुलाई 2026 (शनिवार), हरारे

 

3. तीसरा टी-20 मैच — 26 जुलाई 2026 (रविवार), हरारे

 

इस दौरे के बाद जिम्बाब्वे की टीम जनवरी 2027 में भारत का दौरा करेगी, जहां तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेली जाएगी। ये मुकाबले कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में आयोजित होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…