भारतीय जूनियर बालिका हैंडबॉल टीम रोमांचक जीत के साथ फाइनल में
लखनऊ। भारतीय जूनियर बालिका हैंडबॉल टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए आईएचएफ ट्रॉफी हैंडबॉल जूनियर बालिका कांटिनेंटल फेज टूर्नामेंट के फाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया। आईएचएफ ट्रॉफी हैंडबॉल जूनियर बालिका कांटिनेंटल फेज…

लखनऊ। भारतीय जूनियर बालिका हैंडबॉल टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए आईएचएफ ट्रॉफी हैंडबॉल जूनियर बालिका कांटिनेंटल फेज टूर्नामेंट के फाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया।
आईएचएफ ट्रॉफी हैंडबॉल जूनियर बालिका कांटिनेंटल फेज टूर्नामेंट
हैंडबॉल एसासिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि थाईलैंड के पट्टाया में 22 से 29 नवंबर, 2025 तक आयोजित इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत ने हांगकांग को 30-24 से हराकर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
भारतीय टीम में उत्तर प्रदेश के लखनऊ की सौम्या श्रीवास्तव व वाराणसी की श्यामा हैंडबॉल अकादमी की सुमन यादव भी खेल रही है। टीम की जीत में हिमाचल प्रदेश की सुजाता व सुमन यादव ने आठ-आठ गोल दागे।

कोच प्रवीण सिंह के कुशल मार्गदर्शन में उम्दा खेल दिखा रही भारतीय लड़कियां अब फाइनल में उज्बेकिस्तान की टीम से भिड़ेंगी।
हैंडबाल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय, महासचिव डा.तेजराज सिंह व कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह सहित उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय ने भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचने पर बधाई दी और आशा जताई कि भारत फाइनल जीतकर वर्ल्ड चैंपियनशिप का टिकट हासिल करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
