द इंडियन व्यू

भारतीय गायक कैलाश खेर ने नेपाली फिल्म में गाया शिव तांडव स्तोत्र

काठमांडू : आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर रिलीज होने वाली नेपाली फिल्म ‘शिवांश’ में भारतीय गायक कैलाश खेर की आवाज़ में शिवतांडव स्तोत्र भी शामिल किया गया है। फिल्म निर्माता कंपनी अंजान सिनेमा प्रोडक्शन हाउस…

Ragwendra P Singh
January 29, 2026
2 min read
भारतीय गायक कैलाश खेर ने नेपाली फिल्म में गाया शिव तांडव स्तोत्र

काठमांडू : आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर रिलीज होने वाली नेपाली फिल्म ‘शिवांश’ में भारतीय गायक कैलाश खेर की आवाज़ में शिवतांडव स्तोत्र भी शामिल किया गया है।

 

फिल्म निर्माता कंपनी अंजान सिनेमा प्रोडक्शन हाउस ने गुरुवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए बताया कि कैलाश खेर का नेपाली भाषा में गाया हुआ शिवतांडव स्तोत्र इस फिल्म में शामिल किया गया है।

 

फिल्म शिवांश को लेकर कैलाश खेर ने नेपाल और नेपाली प्रशंसकों के लिए एक विशेष वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने अपने नए संगीत प्रोजेक्ट और भारत–नेपाल के गहरे संबंधों के बारे में चर्चा की है। उन्होंने फिल्म शिवांश में शामिल शिवतांडव स्तोत्र के गायन के संदर्भ में यह संदेश दिया है।

 

खेर ने फिल्म शिवांश को भारत और नेपाल के मैत्रीपूर्ण संबंधों का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस बार कुछ खास है। भारत–नेपाल मैत्री संबंधों के सौजन्य से हमने शिवतांडव स्तोत्र तैयार किया है, जिसे गाने का अवसर मुझे मिला है। खेर ने कहा कि वह नेपाली दर्शकों और श्रोताओं से शिवांश के लिए पहले की तरह ही प्रेम और आशीर्वाद की अपेक्षा रखते हैं।

 

इस फिल्म के निर्देशक संतोष कुमार आत्रेय हैं। यह उनकी निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। फिल्म के निर्माता अञ्जान केसी हैं। फिल्म में प्रवीण खतिवड़ा, तेज गिरी, विमला लिम्बू और रुसा न्यौपाने मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा विकास जोशी, प्रदीप कुमार चौधरी, सबिर चुरौटे, उदय कुमार सुब्बा, टीका निरौला सहित अन्य कलाकारों ने भी अभिनय किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…