क्रिकेट का नया अध्याय : हरमनप्रीत और युवराज के सम्मान में स्टेडियम में स्टैंड्स का नामकरण
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुरुवार को महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे टी20 से पहले एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पूर्व पुरुष ऑलराउंडर युवराज…

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुरुवार को महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे टी20 से पहले एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पूर्व पुरुष ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम पर स्टैंड्स का उद्घाटन किया गया।
इस विशेष अवसर पर दोनों क्रिकेट दिग्गज स्टेडियम में उपस्थित रहे। उद्घाटन में पंजाब के सीएम भगवंत मान और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत मेहता भी मौजूद थे।
इस दौरान बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत ने पिछले महीने महिला वनडे विश्व कप जीतकर इतिहास रचा था। यह भारत की महिला सीनियर क्रिकेट टीम की पहली आईसीसी ट्रॉफी थी।

हरमनप्रीत कौर तीसरी भारतीय महिला क्रिकेटर हैं, जिनके सम्मान में इस तरह का कदम उठाया गया है। इससे पहले, झूलन गोस्वामी (ईडन गार्डन्स, कोलकाता) और मिताली राज (एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम) को यह सम्मान मिल चुका है।
मुख्यमंत्री व अन्य पीसीए पदाधिकारियों की उपस्थिति में हरमनप्रीत, अमनजोत कौर और हरलीन देओल को 11-11 लाख के नकद पुरस्कार दिए गए, विश्व कप जीतने वाली टीम के फील्डिंग कोच मुनीश बाली को 5 लाख का पुरस्कार भी दिया गया। युवराज सिंह, जो 2007 के टी20 विश्व कप और 2011 के वनडे विश्व कप में भारत की खिताबी जीत के नायक रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
