भारतीय एथलेटिक्स के लिए गुरिंदर वीर सिंह का रिकॉर्ड ऐतिहासिक क्षण: उप राज्यपाल
नई दिल्ली : दिल्ली के उप राज्यपाल तरनजीत सिंह सिंधू ने पंजाब के तेज धावक गुरिंदर वीर सिंह को 10.09 सेकेंड की शानदार दौड़ लगाकर इतिहास रचने पर शुभकामनाएं देते हुए इसे भारतीय एथलेटिक्स के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। उप…

नई दिल्ली : दिल्ली के उप राज्यपाल तरनजीत सिंह सिंधू ने पंजाब के तेज धावक गुरिंदर वीर सिंह को 10.09 सेकेंड की शानदार दौड़ लगाकर इतिहास रचने पर शुभकामनाएं देते हुए इसे भारतीय एथलेटिक्स के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया।
उप राज्यपाल ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि गुरिंदर वीर सिंह का 10.09 सेकेंड का शानदार स्प्रिंट लगाकर देश का सबसे तेज धावक बनना अद्भुत उपलब्धि है जो देशभर के अनगिनत युवा एथलीटों को प्रेरित करेगी। उनका सफर इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे एकाग्रता, अनुशासन और अटूट समर्पण महानता का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
उप राज्यपाल ने कहा कि गुरिंदर वीर सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे, पदक जीतते रहेंगे और कई और रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शनों से भारत को गौरवान्वित करते रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि रांची में आयोजित फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गुरिंदर वीर सिंह ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड दो दिनों में दो बार तोड़ दिया। शुक्रवार को 10.10 सेकंड का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद गुरिंदर वीर ने शनिवार को 10.09 सेकंड की शानदार दौड़ लगाकर इतिहास रच दिया।
-------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
