द इंडियन व्यू

भारतीय अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह 22 से 26 सितंबर को, जलवायु और जल प्रबंधन पर फोकस

नई दिल्ली : जल शक्ति मंत्रालय ने घोषणा की है कि 9वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह 2026 (इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक-आईआईडब्ल्यूडब्ल्यू) 22 से 26 सितंबर तक यहां भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। इस बार सम्मेलन का मुख्य…

Ragwendra P Singh
April 22, 2026
2 min read
भारतीय अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह 22 से 26 सितंबर को, जलवायु और जल प्रबंधन पर फोकस

नई दिल्ली : जल शक्ति मंत्रालय ने घोषणा की है कि 9वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह 2026 (इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक-आईआईडब्ल्यूडब्ल्यू) 22 से 26 सितंबर तक यहां भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। इस बार सम्मेलन का मुख्य विषय जलवायु-संवेदनशील जल प्रबंधन होगा, ताकि बाढ़, अनियमित वर्षा और जल संकट जैसी चुनौतियों का समाधान किया जा सके। कार्यक्रम में जल संरक्षण, कुशल उपयोग और सतत प्रबंधन पर चर्चाएं होंगी।

 

इस अवसर पर बुधवार को यहां श्रम शक्ति भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने आधिकारिक रूप से इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक 2026 का शुभारंभ किया।

 

पाटिल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस दौरान दूसरी इंटरनेशनल वॉश कॉन्फ्रेंस भी 22 से 24 सितंबर तक समान स्थल पर आयोजित होगी। इसमें विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं, राज्य सरकारों, केंद्रीय मंत्रालयों और गैर-सरकारी संगठनों की भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि जल उपलब्धता लगातार घट रही है इसलिए उपभोग कम करना, संरक्षण बढ़ाना और जल संचयन को व्यापक स्तर पर लागू करना आवश्यक है।

 

उन्होंने भविष्य की चुनौतियों पर जोर देते हुए कहा कि जनसंख्या वृद्धि और औद्योगिक विस्तार से जल संसाधनों पर दबाव बढ़ेगा। सरकार नदियों और जलाशयों की सेहत सुधारने के लिए कई परियोजनाएं चला रही है, जिनमें यमुना नदी और अमृत सरोवरों का विकास शामिल है। साथ ही जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ा दिया गया है ताकि सभी ग्रामीण घरों तक नल का जल पहुंच सके।

 

जल संसाधन विभाग के सचिव वीएल कंठा राव ने कहा कि यह पहली बार है जब कार्यक्रम को इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक नाम दिया गया है। इस बार अंतरराष्ट्रीय भागीदारी और भी व्यापक होगी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में तकनीकी सत्र, प्रदर्शनी और फील्ड विजिट शामिल होंगे।चर्चाओं में शासन, संसाधन अनुकूलन, तकनीक का उपयोग, सामुदायिक भागीदारी, जलवायु जोखिम प्रबंधन और वित्तीय तंत्र जैसे विषयों पर विचार किया जाएगा।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…