भारत सीरीज़ के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेंगी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली
मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज़ एलिसा हीली ने घोषणा की है कि वह भारत के खिलाफ आगामी घरेलू बहु-प्रारूप श्रृंखला (फरवरी–मार्च) के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों…

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज़ एलिसा हीली ने घोषणा की है कि वह भारत के खिलाफ आगामी घरेलू बहु-प्रारूप श्रृंखला (फरवरी–मार्च) के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगी। हालांकि, वह इस सीरीज़ के टी20 मुकाबलों में हिस्सा नहीं लेंगी, लेकिन वनडे और पर्थ में होने वाले एकमात्र डे-नाइट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करती नजर आएंगी।
टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए हीली ने टी20 इंटरनेशनल से दूरी बनाने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर इयान हीली की भतीजी एलिसा हीली ने 2010 में 19 वर्ष की उम्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। अपने करियर के अंत तक वह ऑस्ट्रेलिया के लिए 162 टी20I, 126 वनडे और 11 टेस्ट मैच खेल चुकी होंगी। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम रिकॉर्ड 126 डिसमिसल दर्ज हैं।
मेग लैनिंग के संन्यास के बाद 2023 में एलिसा हीली ने ऑस्ट्रेलिया की पूर्णकालिक कप्तानी संभाली। कप्तान के रूप में उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि इंग्लैंड के खिलाफ 16-0 से एशेज की ऐतिहासिक क्लीन स्वीप जीत रही। उनके नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया ने 2024 महिला टी20 विश्व कप और 2025 महिला वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।
महिला क्रिकेट की सबसे विस्फोटक बल्लेबाज़ों और बेहतरीन विकेटकीपरों में शुमार एलिसा हीली आठ आईसीसी वर्ल्ड कप विजेता अभियानों (छह टी20 और दो वनडे) का हिस्सा रहीं। उनके नाम वर्ल्ड कप फाइनल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर और महिला टी20I में विकेटकीपर द्वारा सबसे अधिक डिसमिसल जैसे कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। वह 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में ऑस्ट्रेलिया की स्वर्ण पदक विजेता टीम की भी सदस्य रहीं।
व्यक्तिगत पुरस्कारों की बात करें तो हीली को 2019 में बेलिंडा क्लार्क अवॉर्ड से नवाज़ा गया था, जबकि 2018 और 2019 में वह आईसीसी महिला टी20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी रहीं।
घरेलू क्रिकेट में एलिसा हीली ने सिडनी सिक्सर्स का प्रतिनिधित्व करते हुए विमेंस बिग बैश लीग के 11 सीज़न में 3,000 से अधिक रन बनाए और दो खिताब जीते। इसके अलावा, उन्होंने विमेंस प्रीमियर लीग के दो सीज़न खेले और यूपी वॉरियर्स की कप्तानी भी की।
अपने संन्यास की घोषणा करते हुए एलिसा हीली ने एक आधिकारिक बयान में कहा कहा,“मिश्रित भावनाओं के साथ मैं यह कह रही हूं कि भारत के खिलाफ आगामी सीरीज़ ऑस्ट्रेलिया के लिए मेरी आखिरी होगी। मैं अब भी अपने देश के लिए खेलना पसंद करती हूं, लेकिन वह प्रतिस्पर्धी धार, जिसने मुझे इतने वर्षों तक प्रेरित किया, अब वैसी नहीं रही। मुझे लगता है कि यह सही समय है।”
उन्होंने आगे कहा,“मैं इस साल टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं रहूंगी और टीम की सीमित तैयारी को देखते हुए भारत के खिलाफ टी20 मैच भी नहीं खेलूंगी। लेकिन अपने करियर का समापन घरेलू मैदान पर वनडे और टेस्ट टीम की कप्तानी करते हुए करना मेरे लिए खास होगा।”
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने एलिसा हीली को “ऑल-टाइम ग्रेट” बताते हुए महिला क्रिकेट पर उनके प्रभाव की सराहना की और कहा कि उनका योगदान मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह अमूल्य रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
