भारत-श्रीलंका संबंध लोकतांत्रिक साझेदारी की मिसाल : ओम बिरला
नई दिल्ली : श्रीलंका की संसद में विपक्ष के नेता सजिथ प्रेमदासा का भारतीय संसद में स्वागत करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह दोनों लोकतांत्रिक देशों के गहरे और ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि…

नई दिल्ली : श्रीलंका की संसद में विपक्ष के नेता सजिथ प्रेमदासा का भारतीय संसद में स्वागत करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह दोनों लोकतांत्रिक देशों के गहरे और ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जन-जन के स्तर पर जुड़ाव दोनों देशों की साझी विरासत को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करता है।
ओम बिरला ने उल्लेख किया कि भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति और ‘सागर विजन’ में श्रीलंका की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो क्षेत्रीय सहयोग और स्थिरता को सशक्त करती है। उन्होंने कहा कि साझा लोकतांत्रिक मूल्य और बहुदलीय प्रणाली दोनों देशों के बीच लोकतांत्रिक संवाद की सशक्त आधारशिला हैं।
लोकसभा अध्यक्ष ने यह भी बताया कि भारत-श्रीलंका संसदीय मैत्री समूहों के गठन से दोनों संसदों के बीच रचनात्मक सहयोग को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि भारत, श्रीलंका की प्रगति और आर्थिक स्थिरता का एक विश्वसनीय साझेदार है। ऊर्जा, नवाचार, कनेक्टिविटी और फिनटेक जैसे नए क्षेत्रों में सहयोग तेजी से बढ़ रहा है, जिससे द्विपक्षीय संबंध और सुदृढ़ हो रहे हैं।
ओम बिरला ने प्रेमदासा के भारत दौरे को दोनों देशों के संबंधों को और प्रगाढ़ करने वाला अवसर बताते हुए उनके सुखद प्रवास की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि भारत और श्रीलंका की साझेदारी दक्षिण एशिया में लोकतांत्रिक सहयोग और विकास की नई दिशा तय कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
