द इंडियन व्यू

भारत-वियतनाम ने क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए समुद्री व रक्षा सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई

नई दिल्ली : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान भारत और वियतनाम के प्रधानमंत्रियों के बीच हुई हालिया उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक के बाद रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने रविवार को नई दिल्ली में वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा उपमंत्री…

Ragwendra P Singh
September 13, 2026
2 min read
भारत-वियतनाम ने क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए समुद्री व रक्षा सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई

नई दिल्ली : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान भारत और वियतनाम के प्रधानमंत्रियों के बीच हुई हालिया उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक के बाद रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने रविवार को नई दिल्ली में वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा उपमंत्री वरिष्ठ लेफ्टिनेंट जनरल गुयेन ट्रूओंग थांग के साथ बैठक की। इस दौरान दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने, क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा द्विपक्षीय ‘विस्तृत व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ को और गहरा करने पर विशेष जोर दिया गया।बातचीत में संयुक्त गतिविधियों को गति देने, प्रौद्योगिकी के आदान-प्रदान और रक्षा उद्योग में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। दोनों पक्षों ने समुद्री व रक्षा संबंधों को मजबूत करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई, ताकि क्षेत्र में शांतिपूर्ण, स्थिर और नियम-आधारित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। भारत और वियतनाम ने सुरक्षा से जुड़े जटिल मुद्दों से निपटने के लिए बहुपक्षीय मंचों पर आपसी समन्वय को महत्वपूर्ण बताया। दोनों पक्षों ने विशेष रूप से आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) के तहत सक्रिय भागीदारी के महत्व पर जोर दिया।दोनों पक्षों ने आसियान के नेतृत्व वाले तंत्र के माध्यम से व्यावहारिक रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने की अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने इस बात पर सहमति जताई कि ‘आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस’ के विशेषज्ञ कार्य समूह जैसे सहयोगी मंच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने और सामूहिक सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दोनों पक्ष ‘एयरो इंडिया-2027’ के दौरान भारत में अगली ‘रक्षा नीति वार्ता’ आयोजित करने पर भी सहमत हुए।-----------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…