द इंडियन व्यू

भारत-रूस कार्य समूह की वार्ता, सैन्य-तकनीकी सहयोग की हुई समीक्षा

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह): भारत और रूस के बीच गुरुवार को नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण वार्ता हुई। यह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को गति देने की दिशा में एक अहम बैठक थी। बैठक में दोनों देशों ने मौजूदा…

Ragwendra P Singh
October 9, 2026
3 min read
भारत-रूस कार्य समूह की वार्ता, सैन्य-तकनीकी सहयोग की हुई समीक्षा

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह):

भारत और रूस के बीच गुरुवार को नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण वार्ता हुई। यह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को गति देने की दिशा में एक अहम बैठक थी। बैठक में दोनों देशों ने मौजूदा सैन्य-तकनीकी सहयोग की समीक्षा की गई। इसके साथ-साथ रक्षा उपकरणों के संयुक्त उत्पादन और संयुक्त विकास की नई संभावनाओं पर भी चर्चा की गई है।

यह बैठक दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही रणनीतिक रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग के सैन्य-तकनीकी सहयोग और रक्षा उद्योग से जुड़े 24वें कार्य समूह की बैठक थी।

नई में गुरुवार को इस बैठक का उद्घाटन सत्र आयोजित किया गया। बैठक में दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत की ओर से रक्षा उत्पादन सचिव संजीव कुमार और रूस की ओर से सैन्य-तकनीकी सहयोग के लिए संघीय सेवा के प्रथम उप निदेशक आंद्रेई ए. बोयत्सोव ने की।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बैठक में दोनों पक्षों ने भारत और रूस के बीच चल रहे सैन्य-तकनीकी सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। इसके साथ ही रक्षा क्षेत्र में संयुक्त उत्पादन और संयुक्त विकास की नई पहलों पर विशेष रूप से चर्चा हुई। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी को और मजबूत करना तथा सहयोग के नए क्षेत्रों को आगे बढ़ाना है।

गौरतलब है कि भारत और रूस के बीच रक्षा सहयोग पिछले कई दशकों से रणनीतिक साझेदारी का महत्वपूर्ण आधार रहा है। समय के साथ यह संबंध केवल रक्षा उपकरणों की खरीद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि संयुक्त अनुसंधान, तकनीकी विकास और भारत में रक्षा प्रणालियों के संयुक्त उत्पादन तक विस्तारित हुआ है। दोनों देशों के बीच सैन्य-तकनीकी सहयोग के लिए 2021 से 2031 की अवधि का समझौता भी लागू है। इसके तहत संयुक्त अनुसंधान, विकास, उत्पादन और रक्षा उपकरणों के रखरखाव से जुड़े सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है।

भारत-रूस रक्षा सहयोग में ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली, सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान, टी-90 टैंक और एके-203 राइफल जैसे संयुक्त विकास या भारत में उत्पादन से जुड़े कार्यक्रम महत्वपूर्ण उदाहरण रहे हैं। इससे पहले 29 अक्टूबर 2025 को संजीव कुमार के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने मॉस्को में इसी कार्य समूह की 23वीं बैठक में भाग लिया था। अब 24वीं बैठक की मेजबानी नई दिल्ली में होने के साथ दोनों देशों ने सैन्य-तकनीकी सहयोग को आगे बढ़ाने और रक्षा उद्योग में साझा विकास व उत्पादन की संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…