‘भारत में फुटबॉल बनेगा नया क्रिकेट’, जॉन अब्राहम को आईएसएल में बड़े बदलाव की उम्मीद
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के मालिक जॉन अब्राहम को उम्मीद है कि 10 अक्टूबर से शुरू होने वाला आगामी इंडियन सुपर लीग सत्र भारतीय फुटबॉल के लिए एक निर्णायक मोड़ साबित होगा। यह पहली बार देश की घरेलू फुटबॉल व्यवस्था में क्लबों के…

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के मालिक जॉन अब्राहम को उम्मीद है कि 10 अक्टूबर से शुरू होने वाला आगामी इंडियन सुपर लीग सत्र भारतीय फुटबॉल के लिए एक निर्णायक मोड़ साबित होगा। यह पहली बार देश की घरेलू फुटबॉल व्यवस्था में क्लबों के नेतृत्व वाली नयी संरचना की ओर बदलाव का संकेत देगा।
आईएसएल का 2026-27 सत्र अगले साल मई तक चलेगा जो अपने पारंपरिक ‘होम-अवे’ (अपने मैदान और प्रतिद्वंद्वी टीम के मैदान) प्रारूप में लौटेगा। इसमें आठ महीने के दौरान कुल 163 मुकाबले खेले जाएंगे। पिछले सत्र में प्रशासनिक और व्यावसायिक अनिश्चितताओं के कारण देरी हुई थी जिसके बाद आईएसएल को सीमित अवधि में एक चरण वाले छोटे प्रारूप में आयोजित किया गया था।
इस सत्र की प्रतियोगिता में शामिल 13 क्लबों में से प्रभावी रूप से किसी भी टीम को रेलीगेशन का सामना नहीं करना पड़ेगा। डायमंड हार्बर एफसी द्वारा अनिवार्य भागीदारी शुल्क का भुगतान करने में विफल रहने के कारण उसे स्वतः रेलिगेट माना जाएगा। फ्रेंचाइजी मालिकों के लीग की दिशा तय करने में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने की चर्चा के बीच अब्राहम ने दोहराया कि उनका मानना है कि आईएसएल एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है जिसमें क्लब खुद लीग को आगे बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाएंगे।

जॉन अब्राहम ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की नयी आधिकारिक जर्सी के अनावरण समारोह में कहा, ‘‘इस साल से फुटबॉल भारत में ‘नया क्रिकेट’ बनेगा क्योंकि क्लब मालिकों ने लीग की कमान संभाल ली है। इस सत्र से आप भारतीय फुटबॉल में बहुत बड़ा बदलाव देखेंगे और एक मालिक के तौर पर मैं इस बदलाव को देखने के लिए उत्साहित हूं। ’’
उन्होंने कहा, “इंडियन सुपर लीग के सभी मालिक चाहते हैं कि देश में फुटबॉल बेहतर हो। हम सभी एकजुट हैं और चाहते हैं कि यह व्यवस्था सफल हो। इसलिए हमें अच्छे परिणाम की उम्मीद है।” अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ और आईएसएल से जुड़े पक्षों के बीच आठ जुलाई को एक ऐतिहासिक समझौता हुआ। इसके तहत क्लबों को कम से कम दो वर्षों तक देश की शीर्ष स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता को पूरी तरह संचालित करने की अनुमति दी गई।

एआईएफएफ ने चार वर्षों के लिए आईएसएल के व्यावसायिक अधिकार क्लबों को सौंप दिए हैं। हालांकि क्लबों के पास दो साल बाद इस व्यवस्था से एकतरफा बाहर निकलने का विकल्प भी होगा। राष्ट्रीय महासंघ ने आईएसएल को क्लबों के नेतृत्व वाले मॉडल के तहत संचालित करने को स्वीकार कर लिया है जबकि इसके प्रशासनिक और नियामक कार्य एआईएफएफ के पास ही रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
