द इंडियन व्यू

भारत में अगस्त में 11.4 अरब डॉलर मूल्य के विलय और अधिग्रहण हुए : रिपोर्ट

नई दिल्ली : भारत में अगस्त में बिजनेस की ओर से 11.4 अरब डॉलर मूल्य की विलय और अधिग्रहण (एमएंडए) डील की गई हैं। जून 2022 के बाद वॉल्यूम और वैल्यू में एमएंडए डील का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह जानकारी सोमवार को जारी…

Ragwendra P Singh
September 8, 2025
2 min read
भारत में अगस्त में 11.4 अरब डॉलर मूल्य के विलय और अधिग्रहण हुए : रिपोर्ट

नई दिल्ली : भारत में अगस्त में बिजनेस की ओर से 11.4 अरब डॉलर मूल्य की विलय और अधिग्रहण (एमएंडए) डील की गई हैं। जून 2022 के बाद वॉल्यूम और वैल्यू में एमएंडए डील का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

ग्रांट थॉर्नटन ने अपनी रिपोर्ट में कहा, अगस्त में दो बड़ी क्रॉस-बॉर्डर डील हुई हैं, जिसमें श्नाइडर इलेक्ट्रिक द्वारा श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंडिया में 35 प्रतिशत हिस्सेदारी का 6.4 अरब डॉलर में अधिग्रहण और टाटा मोटर्स द्वारा इवेको एस.पी.ए. का 3.8 अरब डॉलर में आउटबाउंड अधिग्रहण शामिल हैं। इन दोनों सौदों ने विलय और अधिग्रहण मूल्य में लगभग 90 प्रतिशत का योगदान दिया।

रिपोर्ट में कहा गया, घरेलू लेनदेन की वॉल्यूम में हिस्सेदारी 79 प्रतिशत थी, जबकि क्रॉस बॉर्डर लेनदेन की वैल्यू में हिस्सेदारी 95 प्रतिशत थी।

प्राइवेट इक्विटी सेगमेंट में अगस्त में 1.8 अरब डॉलर की 123 डील हुई हैं, हालांकि, वैल्यूम में मासिक आधार पर 10 प्रतिशत की गिरावट हुई है।

रिपोर्ट में बताया गया, औसत डील का आकार वर्ष के सबसे निचले स्तर 1.48 करोड़ डॉलर पर आ गया, जिसमें लगभग 80 प्रतिशत डील 5 करोड़ डॉलर से कम की थी, जो लगातार छोटे-टिकट गतिविधि को दर्शाता है।

खुदरा और उपभोक्ता क्षेत्र ने 36 डील के साथ सबसे ज्यादा लेनदेन किए, जबकि बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं में डील की वैल्यू 52.8 करोड़ डॉलर रही।

अगस्त में आईपीओ लिस्टिंग में रिकॉर्ड उछाल देखा गया, जिसमें 15 कंपनियों ने 1.9 अरब डॉलर जुटाए, जो 2025 में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) द्वारा जुलाई में 17 की तुलना में अगस्त में केवल 5 डील की गई, जिनकी वैल्यू 0.8 अरब डॉलर थी।

अगस्त में मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोटिव, रिटेल, कंज्यूमर और आईटी सेक्टर डील को अंतिम रूप में देने में सबसे आगे रहे। इसके बाद बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, हेल्थकेयर और रियल एस्टेट का नाम आता है।

रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2025 में 232 लेनदेन के जरिए कुल 15.9 बिलियन डॉलर के सौदे हुए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…