द इंडियन व्यू

भारत माता के प्रति समर्पण, त्याग और अदम्य साहस की शाश्वत भावना है वंदेमातरम : राधाकृष्णन

नई दिल्ली : राज्यसभा में मंगलवार को ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा से पूर्व, सभापति सीपी राधाकृष्णन ने अपने प्रारंभिक उद्बोधन में इसे राष्ट्र की आत्मा और स्वतंत्रता संग्राम की धड़कन बताया। उन्होंने कहा कि…

Ragwendra P Singh
December 9, 2025
2 min read
भारत माता के प्रति समर्पण, त्याग और अदम्य साहस की शाश्वत भावना है वंदेमातरम : राधाकृष्णन

नई दिल्ली : राज्यसभा में मंगलवार को ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा से पूर्व, सभापति सीपी राधाकृष्णन ने अपने प्रारंभिक उद्बोधन में इसे राष्ट्र की आत्मा और स्वतंत्रता संग्राम की धड़कन बताया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति समर्पण, त्याग और अदम्य साहस की शाश्वत भावना है, जिसने गुलामी के दौर में करोड़ों भारतीयों के दिलों में स्वतंत्रता की लौ जलाए रखी।सभापति ने कहा कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह कालजयी गीत उस समय जन्मी जब मातृभूमि पर उपनिवेशवाद का भारी बोझ था, लेकिन देखते ही देखते यह पूरे राष्ट्र की साझा धड़कन बन गया। उन्होंने कहा कि यह गीत धर्म, भाषा और भौगोलिक सीमाओं से परे जाकर पूरे देश को एक सूत्र में पिरोता रहा।राधाकृष्णन ने स्मरण कराया कि स्वतंत्रता सेनानियों के लिए वंदे मातरम् केवल प्रेरणा नहीं था, बल्कि कई वीरों की अंतिम पुकार भी—जब वे हंसते-हंसते फांसी के तख्ते पर चढ़ते हुए भारत की आज़ादी का स्वप्न दिल में लिए इसे उच्चारित करते थे। उन्होंने कहा कि इन ज्ञात–अज्ञात बलिदानियों की तपस्या इस गीत की हर पंक्ति में आज भी गूंजती है और हमें यह याद दिलाती है कि आज़ादी अटूट संकल्प और मातृभूमि के प्रति अनन्य प्रेम से अर्जित हुई है।सभापति ने महान कवि सुब्रमण्य भारती की उस पंक्ति का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वंदे मातरम् का स्वर दुनिया भर में तेजस्विता का प्रकाश फैलाता है। उन्होंने कहा, “वंदे मातरम् एक प्रण है — हमारी पहचान का, हमारी एकता का और हमारे सामूहिक भविष्य का।”देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीरों को नमन करते हुए सभापति ने कहा कि उनका त्याग केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि राष्ट्र की अनंत प्रेरणा शक्ति है। उन्होंने कहा कि इस विशेष चर्चा का आरंभ करते हुए हमें तीन सूत्र याद रखने चाहिए—एकता हमारी शक्ति है, बलिदान हमारा मार्ग है, और भारत माता हमारी आत्मा है।राधाकृष्णन ने सदन से आह्वान किया कि हम सब एक स्वर में संकल्प लें—ईमानदारी से राष्ट्र सेवा का, एकता के साथ आगे बढ़ने का और गर्व से उच्चारित करने का—वंदे मातरम्। वंदे मातरम्। वंदे मातरम्।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…