भारत बदल रहा है और भारतीय महिलाएं भी : अमेरिका में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के हूवर इंस्टीट्यूशन में कहा कि भारत परिवर्तन से गुजरा रहा और इसके साथ भारतीय महिलाएं भी बदल रही हैं। वित्त मंत्री ने अपने संबोधन में कहा…

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के हूवर इंस्टीट्यूशन में कहा कि भारत परिवर्तन से गुजरा रहा और इसके साथ भारतीय महिलाएं भी बदल रही हैं।
वित्त मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से कामकाजी महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश को बढ़ाकर छह महीने कर दिया गया।
सीतारमण के भाषण का शीर्षक था 2047 तक विकसित भारत की नींव रखना।
वित मंत्री ने कहा, दो वर्ष पहले, हम एक योजना लेकर आए थे, जिसके तहत हमने महिलाओं की तरफ से जमा की जाने वाली राशि पर ब्याज दर बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत कर दी थी, ताकि उनको अपनी बचत को घर में नकदी के रूप में रखने के बजाय बैंकों में रखने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
सीतारमण ने कहा कि महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में टैक्स रियायतें हैं, और पोषण योजना के तहत गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं की पोषण संबंधी जरुरतों को पूरा किया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने बताया, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकानों का पंजीकरण या तो महिला के नाम पर या पुरुष सदस्य के साथ संयुक्त रूप से किया जाता है।
इससे पहले, मंत्री ने सैन फ्रांसिस्को में गूगल क्लाउड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थॉमस कुरियन और उनकी टीम से मुलाकात की। दोनों ने हाल के वर्षों में डिजिटल इंडिया पहल के तहत भारत के डिजिटल बुनियादी ढांचे के परिवर्तनकारी विकास पर चर्चा की, जिसने देश को डिजिटल अपनाने के मामले वैश्विक नेता के रूप में स्थापित किया।
कुरियन ने भारत के एआई मिशन को स्वीकार किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत जिस दिशा में आगे बढ़ रहा है, उसकी तारीफ की और भारत को भूमि और समुद्री केबल के जरिए दुनिया से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गूगल क्लाउड का लक्ष्य 2030 तक दुनिया भर में अपने डाटा केंद्रों और कार्यालयों में पूरी तरह से कार्बन मुक्त ऊर्जा पर काम करना है। उन्होंने भारत के लिए ग्रुप की आगामी निवेश रणनीति के बारे में भी चर्चा की।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
