द इंडियन व्यू

भारत-फ्रांस के बीच अब ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’

नई दिल्ली : भारत और फ्रांस ने अपने संबंधों को ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ में उन्नयन करने का फैसला लिया है। साथ ही उन्नत साझेदारी को आगे बढ़ाने और क्षितिज-2047 का रोड मैप तैयार करने के लिए वार्षिक स्तर पर विदेश…

Ragwendra P Singh
February 17, 2026
2 min read
भारत-फ्रांस के बीच अब ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’

नई दिल्ली : भारत और फ्रांस ने अपने संबंधों को ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ में उन्नयन करने का फैसला लिया है। साथ ही उन्नत साझेदारी को आगे बढ़ाने और क्षितिज-2047 का रोड मैप तैयार करने के लिए वार्षिक स्तर पर विदेश मंत्री डायलॉग स्थापित किया गया है।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच आज मुंबई में द्विपक्षीय वार्ता हुई। विदेश मंत्रालय के अनुसार इसमें दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच रक्षा एवं सुरक्षा, तकनीक एवं नवाचार और स्वास्थ्य तथा ऊर्जा क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है। साथ ही दोहरे कर से बचने के समझौते पर प्रोटोकॉल में संशोधन किया गया।

 

वार्ता में फ्रांस के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को इस वर्ष उनके यहां होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि फ्रांस में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र खोला जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-फ्रांस की साझेदारी ‘वैश्विक स्थिरता के लिए एक शक्ति’ है।

 

इस दौरान कर्नाटक के वेमागल में एच125 हेलीकॉप्टर फाइनल असेंबली लाइन का उद्घाटन किया गया। नई दिल्ली के एम्स में स्वास्थ्य में भारत-फ्रांसीसी एआई केंद्र की शुरुआत की गई। बाद में एक कार्यक्रम में दोनों नेताओं की उपस्थिति में तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भारत और फ्रांस नवाचार वर्ष और इनोवेशन नवाचार नेटवर्क की शुरुआत की गई।

 

रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों ने अपने सहयोग समझौते का नवीनीकरण किया। संयुक्त उद्यम के तहत भारत में हैमर मिसाइल बनायी जाएगी और दोनों देशों की सेनाओं में एक दूसरे के अफसरों की तैनाती होगी।

 

महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में दोनों देश सहयोग के लिए एक संयुक्त उन्नत प्रौद्योगिकी विकास समूह का गठन करेंगे। साथ ही महत्वपूर्ण खनिजों और धातुओं में सहयोग और उन्नत सामग्री पर एक केंद्र स्थापित करेंगे।

 

दोनों देशों ने स्टार्टअप, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, नवीकरणीय ऊर्जा और कौशल के क्षेत्र में सहयोग को आगे जारी रखने का फैसला किया है। संक्रामक रोगों और वैश्विक स्वास्थ्य अनुसंधान पर अनुसंधान और विकास में भी सहयोग किया जाएगा।

 

इसके अलावा डिजिटल विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए भारत-फ्रांसीसी केंद्र, वैमानिकी में कौशल के लिए एक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र और भारत-फ्रांसीसी मेटाबोलिक स्वास्थ्य विज्ञान केंद्र की स्थापना की जाएगी। दोनों देशों ने नवीकरणीय ऊर्जा और डाक क्षेत्र में भी सहयोग करेंगे।

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…