भारत-पाकिस्तान ने कैदियों की सूची का किया आदान-प्रदान
नई दिल्ली : पाकिस्तान की जेलों में भारत के 193 मछुआरे समेत 246 लोग बंद हैं। जबकि भारत की जेल में पाकिस्तान के 81 मछुआरे और 382 अन्य लोग बंद हैं। यह आंकड़ा दोनों देशों के बीच राजनयिक चैनल के माध्यम से हुई कैदियों की सूची…

नई दिल्ली : पाकिस्तान की जेलों में भारत के 193 मछुआरे समेत 246 लोग बंद हैं। जबकि भारत की जेल में पाकिस्तान के 81 मछुआरे और 382 अन्य लोग बंद हैं। यह आंकड़ा दोनों देशों के बीच राजनयिक चैनल के माध्यम से हुई कैदियों की सूची के आदान-प्रदान से सामने आया।
इस मौके पर भारत ने पाकिस्तान से अपील की है कि हिरासत में अपनी सजा पूरी तक चुके 159 भारतीय कैदियों, मछुआरों और उनकी नावों को जल्दी रिहा कर उनकी वापसी सुनिश्चित करे। साथ ही भारत ने पाकिस्तान से 26 ऐसे नागरिकों और मछुआरों को कांसुलर एक्सेस प्रदान करने की मांग की है, जिन्हें अभी तक यह सुविधा नहीं मिली है। भारत ने यह भी आग्रह किया है कि पाकिस्तान सभी भारतीय और संभावित भारतीय कैदियों की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करे, जब तक कि उनकी रिहाई और भारत प्रत्यावर्तन नहीं हो जाता।
इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान से अनुरोध किया है कि वह 80 ऐसे लोगों की नागरिकता की पुष्टि प्रक्रिया में तेजी लाए, जिन्हें भारत में पाकिस्तानी मानते हुए हिरासत में रखा गया है और जिनका प्रत्यावर्तन राष्ट्रीयता का पता न होने की वजह से लंबित है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 से अब तक 2,661 भारतीय मछुआरों और 71 अन्य लोगों की पाकिस्तान से स्वदेश वापसी हो चुकी है। इनमें से 2023 से अब तक 500 मछुआरे और 13 नागरिक कैदी भारत वापस लाए जा चुके हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच दोनों देशों में बंद कैदियों की सूची का आदान-प्रदान 2008 में हुए कांसुलर एक्सेस संबंधी द्विपक्षीय समझौते के तहत हर साल एक जनवरी और एक जुलाई किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
