भारत ने रचा इतिहास, 600 टेस्ट खेलने वाला दुनिया का तीसरा देश बना
नई दिल्ली : भारत ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ गाले में पहले टेस्ट के लिए मैदान पर उतरते ही टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। भारत 600 टेस्ट मैच खेलने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया।भारत से पहले केवल…

नई दिल्ली : भारत ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ गाले में पहले टेस्ट के लिए मैदान पर उतरते ही टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। भारत 600 टेस्ट मैच खेलने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया।भारत से पहले केवल इंग्लैंड (1,097 टेस्ट) और ऑस्ट्रेलिया (883 टेस्ट) ने 600 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेले हैं। भारत के 599 टेस्ट में 186 जीत, 188 हार और 224 मैच ड्रॉ रहे हैं। उसका जीत-हार अनुपात 0.989 और जीत प्रतिशत 31.13 रहा है।भारत टेस्ट क्रिकेट में कुल जीत के मामले में पांचवें स्थान पर है। उससे आगे ऑस्ट्रेलिया (426), इंग्लैंड (405), दक्षिण अफ्रीका (191) और वेस्टइंडीज (187) हैं।# 1932 में हुई थी टेस्ट यात्रा की शुरुआतभारत ने अपना पहला टेस्ट मैच 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला था। सीके नायडू की कप्तानी में खेले गए उस मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 158 रन से हराया था।भारत ने अपना 100वां टेस्ट 1967 में बर्मिंघम में, 200वां टेस्ट 1982 में लाहौर में और 300वां टेस्ट 1996 में अहमदाबाद में खेला। 400वां टेस्ट 2006 में किंग्स्टन और 500वां टेस्ट 2016 में कानपुर में खेला गया, जहां भारत ने न्यूजीलैंड को 197 रन से हराया था।# भारत के ऐतिहासिक टेस्ट* पहला टेस्ट: इंग्लैंड बनाम भारत, लॉर्ड्स, 1932 — इंग्लैंड 158 रन से जीता* 100वां टेस्ट: इंग्लैंड बनाम भारत, बर्मिंघम, 1967 — इंग्लैंड 132 रन से जीता* 200वां टेस्ट: पाकिस्तान बनाम भारत, लाहौर, 1982 — ड्रॉ* 300वां टेस्ट: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, अहमदाबाद, 1996 — भारत 64 रन से जीता* 400वां टेस्ट: वेस्टइंडीज बनाम भारत, किंग्स्टन, 2006 — भारत 49 रन से जीता* 500वां टेस्ट: भारत बनाम न्यूजीलैंड, कानपुर, 2016 — भारत 197 रन से जीता* 600वां टेस्ट: श्रीलंका बनाम भारत, गाले, 2026
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
