भारत ने मोहसिन नक़वी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से किया इनकार
नई दिल्ली : एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर खिताब जीतने के बावजूद भारत ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। सूर्यकुमार…

नई दिल्ली : एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर खिताब जीतने के बावजूद भारत ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।
सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इंडिया ने एशिया कप का खिताब रिकॉर्ड नौवीं बार अपने नाम किया। लेकिन मैच के बाद की प्रस्तुति समारोह (पोस्ट-मैच सेरेमनी) विवादों में घिर गया। पाकिस्तान टीम ने अंतिम गेंद फेंके जाने के बाद करीब एक घंटे तक प्रस्तुति समारोह में देरी की। इस बीच, मोहसिन नक़वी ट्रॉफी और मेडल्स देने के लिए मौजूद थे।
प्रस्तुतकर्ता साइमन डूल ने घोषणा की थी कि नक़वी पाकिस्तान खिलाड़ियों को रनर-अप मेडल्स देंगे, लेकिन उनकी जगह बांग्लादेश के अमीनुल इस्लाम ने खिलाड़ियों को मेडल्स थमाए। नक़वी ने केवल रनर-अप चेक पाकिस्तान कप्तान सलमान आगा को सौंपा।
इसके बाद डूल ने बताया कि भारतीय खिलाड़ियों ने न तो मेडल्स और न ही ट्रॉफी लेने से सहमति जताई। इसके चलते समारोह अचानक समाप्त करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी इसके बाद केवल चैंपियंस बैनर के साथ जश्न मनाते हुए दिखाई दिए।
गौरतलब है कि फाइनल से पहले ही मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि भारतीय टीम पाकिस्तान बोर्ड प्रमुख से ट्रॉफी लेने से इनकार करेगी। टूर्नामेंट के दौरान भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान खिलाड़ियों से पोस्ट-मैच हैंडशेक करने से परहेज़ किया था। यहां तक कि सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय पाक कप्तान सलमान को अभिवादन नहीं किया। फाइनल के बाद तिलक वर्मा और रिंकू सिंह ने भी हैंडशेक करने से दूरी बनाए रखी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
