द इंडियन व्यू

भारत ने पाकिस्तान के 'बेबुनियाद' आरोपों को किया खारिज

नई दिल्ली : भारत के विदेश मंत्रालय ने रविवार को पाकिस्तान के उन दावों को खारिज कर दिया, जिनमें बलूचिस्तान में हुए हालिया आतंकवादी हमलों के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की गई थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर…

Ragwendra P Singh
February 1, 2026
2 min read
भारत ने पाकिस्तान के 'बेबुनियाद' आरोपों को किया खारिज

नई दिल्ली : भारत के विदेश मंत्रालय ने रविवार को पाकिस्तान के उन दावों को खारिज कर दिया, जिनमें बलूचिस्तान में हुए हालिया आतंकवादी हमलों के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की गई थी।

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हम पाकिस्तान के बेबुनियाद आरोपों को साफ तौर पर खारिज करते हैं। यह उसकी अपनी आंतरिक नाकामियों से ध्यान भटकाने की पुरानी चाल के अलावा और कुछ नहीं है। हर बार जब कोई हिंसक घटना होती है, तो बेमतलब के दावे दोहराने के बजाय पाकिस्तान को अपने लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए।"

 

भारत ने आगे पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि दमन, क्रूरता और मानवाधिकारों के उल्लंघन का उसका रिकॉर्ड पूरी दुनिया के सामने जगजाहिर है।

 

उल्लेखनीय है कि बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने शनिवार को बलूचिस्तान के 14 शहरों में हुए एक साथ समन्वित हमलों की ज़िम्मेदारी ली, जिसे उसने ‘ऑपरेशन हेरोफ़ 2.0’ नाम दिया है। ग्रुप ने कहा कि उसने पाकिस्तानी सेना, प्रशासनिक इमारतों और सुरक्षा ढांचे को अपना मुख्य लक्ष्य बनाया। उसने दावा किया कि इन हमलों में 84 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं और 18 को जीवित पकड़ा गया है।

 

इसके अलावा, 30 सरकारी संपत्तियों पर या तो कब्जा कर लिया गया या उन्हें नष्ट कर दिया गया। साथ ही, लगभग 23 वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…