चैंपियंस ट्रॉफी : टूर्नामेंट में अजेय रही टीम इंडिया, जीता खिताब
टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। दुबई में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर के बाद 7 विकेट पर 251 रन बनाया। जवाब में भारत ने रोहित शर्मा (76) और श्रेयस अय्यर (48) की…

टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। दुबई में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर के बाद 7 विकेट पर 251 रन बनाया। जवाब में भारत ने रोहित शर्मा (76) और श्रेयस अय्यर (48) की पारियों से 49 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

टीम इंडिया ने इस संस्करण में अजेय रहते हुए खिताब अपने नाम किया है। भारत ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट की सकारात्मक शुरुआत की थी। अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था। अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया था। इस ग्रुप से भारत ने शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी।
सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 39 रन बनाए। कप्तान स्टीव स्मिथ (73) और एलेक्स केरी (61) ने अर्धशतक लगाते हुए टीम को 264/10 के स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में भारत ने शुभमन गिल (8) और रोहित शर्मा (28) के विकेट जल्दी खो दिए। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने अच्छी पारियां खेलीं।
अंत में केएल राहुल (42) और हार्दिक पांड्या (28) ने टीम को जीत दिलाई। भारत से इस संस्करण में सर्वाधिक रन श्रेयस अय्यर ने बनाए। उन्होंने 5 पारियों में 48.60 की औसत और 79.41 की स्ट्राइक रेट के साथ 243 रन बनाए। उन्होंने 2 अर्धशतक अपने नाम किए। विराट कोहली ने 5 पारियों में 54.50 की औसत और 82.88 की स्ट्राइक रेट से 218 रन बनाए।
इस बीच उन्होंने 1 शतक और 1 ही अर्धशतक भी लगाया। गिल ने 5 पारियों में 47.00 की औसत से 188 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती ने 3 मैचों में 15.11 की औसत और 4.53 की इकॉनमी रेट के साथ 9 विकेट लिए।
इस बीच उन्होंने 1 पारी में 5 विकेट हॉल भी लिया। मोहम्मद शमी ने 5 पारियों में 25.88 की औसत और 5.68 की इकॉनमी रेट के साथ ही 9 सफलताएं हासिल की। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को सभी 5 मैचों में मौका मिला, जिसमें उन्होंने 31.85 की औसत से 7 विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा
टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।
वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में
वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक
गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।
