द इंडियन व्यू

भारत ने छोड़ा चिनाब नदी और सलाल बांध का पानी

जम्मू-कश्मीर: जम्मू के पहलगाम में हुई आतंकवादी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। इस हमले पर जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने आतंकवादियों के 9 ठिकानों के नेस्तनाबूद कर दिया है। गुरुवार…

Ragwendra P Singh
May 9, 2025
2 min read
भारत ने छोड़ा चिनाब नदी और सलाल बांध का पानी

जम्मू-कश्मीर: जम्मू के पहलगाम में हुई आतंकवादी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। इस हमले पर जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने आतंकवादियों के 9 ठिकानों के नेस्तनाबूद कर दिया है। गुरुवार को भी पाकिस्तान के लाहौर, करांची सहित 9 शहरों में भारत की ओर से ड्रोन हमले किए गए हैं। वहीं, कल रात पाकिस्तान ने एक बार​ फिर भारत पर हमले का असफल प्रयास किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल रात, जब पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं (IB) के साथ विभिन्न स्थानों पर झुंड ड्रोन भेजने के असफल प्रयास किए, तो उधमपुर, सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट क्षेत्रों में भारतीय सेना की वायु रक्षा इकाइयों द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन के दौरान 50 से अधिक ड्रोन को सफलतापूर्वक निष्प्रभावी कर दिया गया। इस मुठभेड़ में L-70 गन, Zu-23 मिमी, शिल्का सिस्टम और अन्य उन्नत काउंटर-UAS उपकरणों का व्यापक उपयोग किया गया, जो हवाई खतरों का मुकाबला करने की सेना की मजबूत क्षमता को दर्शाता है।

दूसरी ओर इस दौरान जम्मू के सांबा जिले में गुरुवार (8 मई, 2025) को बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम किया। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से सांबा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सात आतंकवादियों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि 10-12 आतंकवादी घुसपैठ की फिराक में थे। बाकी आतंकवादी वापस पाकिस्तान की तरफ भाग गए।

वहीं, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी इलाके में गुरुवार को सीमा पार से की गई गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गई। अधिकारियों ने बताया कि रजरवानी से बारामूला जा रहा एक वाहन मोहुरा के पास गोलाबारी की चपेट में आ गया। इस घटना में एक महिला नरगिस बेगम की मौत हो गई, जबकि हफीजा पत्नी रजीक अहमद खान घायल हो गईं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए जीएमसी बारामूला ले जाया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…