द इंडियन व्यू

भारत ने काला सागर क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर हुए सिलसिलेवार हमलों की निंदा की

नई दिल्ली : काला सागर क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर हुए सिलसिलेवार हमलों की भारत ने निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इन घटनाओं में कई भारतीय नाविक प्रभावित हुए हैं और कम-से-कम दो भारतीय घायल हुए हैं।विदेश…

Ragwendra P Singh
October 7, 2026
2 min read
भारत ने काला सागर क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर हुए सिलसिलेवार हमलों की निंदा की

नई दिल्ली : काला सागर क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर हुए सिलसिलेवार हमलों की भारत ने निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इन घटनाओं में कई भारतीय नाविक प्रभावित हुए हैं और कम-से-कम दो भारतीय घायल हुए हैं।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को कहा कि ऐसे हमले वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के लिए सीधा खतरा हैं। भारत ने नागरिक जहाजों पर हमले तत्काल रोकने और बातचीत तथा कूटनीति के जरिए समाधान की दिशा में लौटने का आह्वान किया।प्रवक्ता ने बताया कि सबसे पहले वाणिज्यिक एमवी रोयाद मामादोव पर उस समय हमला हुआ जब वह काला सागर में चल रहा था। पोत पर तीन भारतीय नागरिक सवार थे। वे सभी सुरक्षित हैं लेकिन उनमें से एक घायल हो गया है और उसका इलाज चल रहा है। दूसरा पोत अल्फा वतन था, जिस पर हमला हुआ। यह टोगो के ध्वज वाला पोत है। इस पर कल हमला हुआ था और इसके चालक दल के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।उन्होंने बताया कि एक अन्य पोत, पलाऊ का ध्वज वाला एमवी एबल, ड्रोन हमले का शिकार हुआ लेकिन सौभाग्य से चालक दल के सभी 18 सदस्यों को बचा लिया गया, जिनमें सात भारतीय नागरिक हैं। एक भारतीय घायल हो गया है और उसे चिकित्सा सहायता और निगरानी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि चौथा पोत भी हमले का शिकार हुआ। यह लाइबेरिया का ध्वज वाला तेल टैंकर, अफ्रामैक्स रियो है। चालक दल के सभी सदस्य भारतीय नागरिक हैं- इस विशेष जहाज पर सवार चालक दल के सभी 23 सदस्य भारतीय नागरिक थे और उन सभी को बचा लिया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…