भारत ने इस्राएल-फिलिस्तीन विवाद के समाधान के लिए दो-राष्ट्र समाधान का समर्थन दोहराया
नई दिल्ली ( विवेक ओझा ) : भारत ने इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष के समाधान के लिए दो-राष्ट्र समाधान के प्रति अपने स्पष्ट और निरंतर समर्थन को दोहराया है। विदेश मंत्रालय में सचिव-पश्चिम सिबी जॉर्ज ने कल न्यूयॉर्क में संयुक्त…

नई दिल्ली ( विवेक ओझा ) :
भारत ने इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष के समाधान के लिए दो-राष्ट्र समाधान के प्रति अपने स्पष्ट और निरंतर समर्थन को दोहराया है। विदेश मंत्रालय में सचिव-पश्चिम सिबी जॉर्ज ने कल न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र से अलग दो-राष्ट्र समाधान के कार्यान्वयन के लिए वैश्विक गठबंधन की उच्च मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत राजनीतिक समर्थन के साथ व्यावहारिक सहयोग पर भी जोर देता है।
श्री जॉर्ज ने फ्रांस की अध्यक्षता में हुई जी-7 विकास मंत्रियों की दूसरी बैठक में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि भारत का विकास मॉडल जन-केंद्रित और समावेशी है तथा ‘सर्वोदय’ के सिद्धांत पर आधारित है। उन्होंने कहा कि विकास केवल आर्थिक मदद देने तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की क्षमता बढ़ाने और उसे मजबूत बनाने से जुड़ा है।
इससे पहले, श्री जॉर्ज ने घाना, जर्मनी और फ्रांस की सह-मेजबानी में आयोजित सुधारात्मक न्याय से संबंधित उच्चस्तरीय बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने सांस्कृतिक संपत्तियों और विरासत को उनके मूल देशों और समुदायों को वापस लौटाने तथा पुनर्स्थापित करने के लिए मजबूत अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।
भारत ने समावेशी विकास, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और बहुपक्षीय सुधारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्चस्तरीय सत्र में भारत का राष्ट्रीय वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए श्री जॉर्ज ने समावेशी विकास, वैश्विक सहयोग और बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।
उन्होंने विकास के अधिकार पर समझौते को जल्द से जल्द अपनाने की वकालत की। यह सत्र विकास के अधिकार संबंधी घोषणा की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
