भारत-नीदरलैंड के बीच जल क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी पर बैठक आज
नई दिल्ली : केंद्रीय जल शक्तिमंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में आज भारत और नीदरलैंड के बीच जल क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी को लेकर द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गई है। बैठक दोपहर तीन बजे भारत मंडपम परिसर में होगी।जल शक्ति…

नई दिल्ली : केंद्रीय जल शक्तिमंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में आज भारत और नीदरलैंड के बीच जल क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी को लेकर द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गई है। बैठक दोपहर तीन बजे भारत मंडपम परिसर में होगी।जल शक्ति मंत्रालय के मुताबिक, बैठक के दौरान भारत और नीदरलैंड के बीच जल क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी तथा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।इस अवसर पर केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी), गुजरात सरकार के कल्पसर विभाग और नीदरलैंड के जल से संबंधित शोध संस्थान डेल्टारेस के बीच परियोजना में तकनीकी सहयोग के लिए त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।इसके अलावा सीडब्ल्यूसी, गुजरात सरकार के कल्पसर विभाग और नीदरलैंड के डेल्फ्ट तकनीकी विश्वविद्यालय के बीच क्षमता निर्माण एवं प्रशिक्षण के लिए भी त्रिपक्षीय एमओयू किया जाएगा।भारत मंडपम में 22 सितंबर से शुरू हुए पांच दिवसीय भारत अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह-2026 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जल प्रबंधन, तकनीकी सहयोग और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में भारत-नीदरलैंड साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
