द इंडियन व्यू

भारत-नार्डिक शिखर सम्मेलनः हरित विकास, प्रौद्योगिकी और निवेश बढ़ाने पर बनी सहमति

नई दिल्ली : तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में देशों ने हरित विकास, प्रौद्योगिकी, रक्षा, शिक्षा और समुद्री अर्थव्यवस्था समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। सम्मेलन में भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते…

Ragwendra P Singh
May 19, 2026
3 min read
भारत-नार्डिक शिखर सम्मेलनः हरित विकास, प्रौद्योगिकी और निवेश बढ़ाने पर बनी सहमति

नई दिल्ली : तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में देशों ने हरित विकास, प्रौद्योगिकी, रक्षा, शिक्षा और समुद्री अर्थव्यवस्था समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। सम्मेलन में भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) तथा भारत-ईएफटीए व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) का लाभ उठाकर व्यापार और निवेश बढ़ाने पर सहमति बनी।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ओस्लो में आयोजित तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। इसमें पांचों नॉर्डिक देशों डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन, स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन, नॉर्वे के प्रधानमंत्री योनास गार स्टोरे, फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब और आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रून फ्रॉस्टाडॉटिर भी शामिल हुई।

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक्स पर कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य भारत के विशाल दायरे और नॉर्डिक नवाचार के बीच सेतु बनाकर भविष्य को सशक्त बनाना रहा। प्रधानमंत्री मोदी तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के लिए ओस्लो में अपने नॉर्डिक समकक्षों के साथ शामिल हुए। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच, भारत और नॉर्डिक देशों के बीच साझेदारी स्थिरता और सतत विकास की एक मज़बूत शक्ति बनी हुई है। नेताओं ने इन प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ावा देने के लिए भारत-नॉर्डिक संबंधों को 'हरित प्रौद्योगिकी और नवाचार रणनीतिक साझेदारी' के स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया है।

 

प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा कि भारत और नॉर्डिक देशों ने पिछले कुछ वर्षों में असाधारण प्रगति की है। व्यापारिक संबंध मजबूत हुए हैं और निवेश संबंध काफी गहरे हुए हैं। आज के भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन का सबसे महत्वपूर्ण परिणाम यह है कि हमने अपने संबंधों को हरित प्रौद्योगिकी और नवाचार रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह साझेदारी नवाचार को व्यापकता और प्रतिभा के साथ जोड़ेगी, साथ ही स्थिरता, विश्वसनीय प्रौद्योगिकियों और मानवता के बेहतर भविष्य के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाएगी।

 

बैठक के बाद भारत और नॉर्डिक क्षेत्रों के बीच 8 मुद्दों पर सहमति बनी है। विदेश मंत्रालय के अनुसार बैठक में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए संयुक्त पहल, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई। आर्कटिक क्षेत्र में शोध, जलवायु अध्ययन और पर्यावरण निगरानी में सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (स्टेम) क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान और नवाचार को प्रोत्साहन देने पर बल दिया गया।

 

ब्लू इकोनॉमी के तहत समुद्री संसाधनों के सतत उपयोग, शिपिंग, मत्स्य पालन और समुद्री प्रौद्योगिकी में साझेदारी बढ़ाने की बात कही गई। सम्मेलन में छात्रों, शोधकर्ताओं और कुशल पेशेवरों की आवाजाही आसान बनाने तथा प्रतिभा के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने पर भी सहमति बनी। रक्षा क्षेत्र में भारत और नॉर्डिक देशों के बीच औद्योगिक सहयोग, संयुक्त विनिर्माण और रक्षा प्रौद्योगिकी साझेदारी को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…