भारत-दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के संवाद मंच पर प्रधानमंत्री ने रखा डिजिटल इनोवेशन अलायंस का प्रस्ताव
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुई भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) से जुड़े संवाद मंच की बैठक में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने मानव केंद्रित विकास में मजबूती…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुई भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) से जुड़े संवाद मंच की बैठक में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने मानव केंद्रित विकास में मजबूती लाने के लिए तकनीकी जरूरी भूमिका पर जोर दिया और 'आईबीएसए डिजिटल इनोवेशन अलायंस' बनाने का प्रस्ताव रखा।उन्होंने कहा कि इससे तीनों देशों के बीच यूपीआई जैसे डिजिटल सार्वजनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, कोविन जैसे स्वास्थ्य मंच, साइबर सुरक्षा फ्रेमवर्क और महिलाओं के नेतृत्व वाली तकनीकी पल को साझा करने में मदद मिलेगी। चालीस देशों में परियोजनाओं को मदद करने में आईबीएसए फंड के काम की तारीफ़ करते हुए प्रधानमंत्री ने साउथ-साउथ सहयोग को और आगे बढ़ाने के लिए जलवायु लचीली कृषि के लिए आईबीएसए फंड का प्रस्ताव रखा।प्रधानमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि वैश्विक प्रशासन से जुड़े हुए संस्थान 21वीं सदी की असलियत से बहुत दूर हैं। उन्होंने आईबीएसए से यह मज़बूत संदेश देने को कहा कि इनमें सुधार ज़रूरी है। वैश्विक प्रशासन खासकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद अब एक विकल्प नहीं अनिवार्यता है।आतंकवाद रोधी विषय पर प्रधानमंत्री ने करीबी समन्वय की जरूरत पर बल दिया और कहा कि आतंकवाद से लड़ते समय दोहरे मानदंड के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।प्रधानमंत्री ने सुरक्षित, भरोसेमंद और मानव केंद्रित एआई नॉर्म्स के विकास में योगदान देने की आईबीएसए की क्षमता पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने अगले साल भारत में होने वाले एआई इम्पैक्ट समिट में आईबीएसए नेताओं को आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आईबीएसए एक-दूसरे के विकास को पूरा कर सकता है और सतत विकास के लिए एक मिसाल बन सकता है। उन्होंने मोटा अनाज, प्राकृतिक खेती, आपदारोधी क्षमता, हरित ऊर्जा, पारंपरिक दवाएं और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग के मौकों पर ज़ोर दिया।प्रधानमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि आईबीएसए सिर्फ़ तीन देशों का समूह नहीं है, बल्कि तीन महाद्वीपों के तीन बड़े लोकतांत्रिक देश और तीन बड़ी अर्थव्यवस्था को जोड़ने वाला एक जरूरी मंच है। प्रधानमंत्री ने बैठक को अफ्रीका की धरती पर पहले जी-20 शिखर सम्मेलन के साथ आयोजित किए जाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि जी-20 इसके नतीजे में मानव केंद्रित विकास बहुपक्षीय बदलाव और सतत विकास पर ध्यान देने वाली जरूरी पहले हुई हैं।बैठक की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने की और इसमें प्रधानमंत्री मोदी के साथ ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा शामिल हुए।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
