भारत-चीन के बीच 5 साल बाद सीधी उड़ान सेवा आज से होगी बहाल
नई दिल्ली : पांच साल के लंबे अंतराल के बाद रविवार से एकबार फिर भारत और चीन के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। इंडिगो 26 अक्टूबर से कोलकाता-गुआंगझोउ और 10 नवंबर से दिल्ली-गुआंगझोउ उड़ानें शुरू कर रहा है। चीनी…

नई दिल्ली : पांच साल के लंबे अंतराल के बाद रविवार से एकबार फिर भारत और चीन के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। इंडिगो 26 अक्टूबर से कोलकाता-गुआंगझोउ और 10 नवंबर से दिल्ली-गुआंगझोउ उड़ानें शुरू कर रहा है। चीनी एयरलाइन चाइना ईस्टर्न ने 9 नवंबर से शंघाई-दिल्ली उड़ान फिर शुरू करने की घोषणा की है।भारत-चीन के बीच साल 2020 में कोविड-19 महामारी के बाद निलंबित सीधी उड़ान सेवा की दोबारा बहाली पूर्वी लद्दाख में चार साल से अधिक समय तक चले सीमा गतिरोध के कारण लगातार टल रही थी।गत 31 अगस्त को चीन के तिनजियान में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक के बाद दिए गए वक्तव्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान सेवा की बहाली को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है।भारत ने 2 अक्टूबर को घोषणा की थी कि 26 अक्टूबर से चीन के लिए सीधी उड़ान दोबारा शुरू होगी। इंडिगो की तरफ से बताया गया कि 26 अक्टूबर से कोलकाता-गुआंगझोउ और 10 नवंबर से दिल्ली-गुआंगझोउ उड़ानें शुरू करने जा रहा है। चीनी एयरलाइन चाइना ईस्टर्न ने भी 9 नवंबर से शंघाई-दिल्ली उड़ान फिर शुरू करने की घोषणा की।भारत-चीन के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू होने को लेकर बीजिंग ने कहा है कि वह चीन-भारत संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य से देखने और संभालने, द्विपक्षीय संबंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास को बढ़ावा देने, दोनों देशों और उनकी जनता को बेहतर लाभ पहुंचाने तथा एशिया और विश्व में शांति और समृद्धि बनाए रखने में उचित योगदान देने को तैयार है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
