भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने का बिहार नेतृत्व करेगा : धर्मेंद्र प्रधान
पटना : पटना के ज्ञान भवन में आयोजित यूथ ऑफ बिहार 2047 स्टूडेंट कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने का नेतृत्व बिहार करेगा। उन्होंने युवाओं का…

पटना : पटना के ज्ञान भवन में आयोजित यूथ ऑफ बिहार 2047 स्टूडेंट कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने का नेतृत्व बिहार करेगा। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे आगे आएं और इस जिम्मेदारी को संभालें।
उन्होंने कहा कि बिहार इसके पहले भी नेतृत्व करता रहा है। यहां 20 साल से एनडीए की सरकार है। आज एनडीए बिहार और देश को आगे ले जाने के लिए कार्य कर रहा है। अब बिहार के युवा नेतृत्व की जिम्मेदारी है कि वह इसे आगे ले जाए।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आज गरीब देश भारत की ओर देख रहे हैं। उन्हें भारत से उम्मीद है। देश में नया वातावरण बना है, रोज नवाचार हो रहे हैं। भारत के नौजवान अब सपने देखने लगे हैं, अब वे नौकरी देने वाले बन रहे हैं। तकनीक को माध्यम बनाकर अब बिहार के युवा आगे आने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि आज यहां के युवाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खड़े हैं। पीएम मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार युवा, किसान, महिला और गरीबों के प्रति समर्पित है। देश के नौजवानों की ताकत तेजी से आगे बढ़ रही है। युवा खेल, नाटक, संगीत और विज्ञान में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आपातकाल के दौरान शुरू हुए जेपी आंदोलन की भी चर्चा की और कहा कि इसी गांधी मैदान से उसकी शुरुआत हुई थी। अब नौजवानों की भूमिका बदली है, लेकिन लक्ष्य नहीं बदला है। भारत के लिए जिम्मेदारी लेनी होगी।
उन्होंने विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस आज गलत बयानबाजी कर लोगों को बरगलाकर अराजकता फैलाना चाहते हैं। वे पता लगाएं कि बिहार में वोट चोरी किसने की? इन लोगों ने पिछले दिनों बंदूक और बम से गरीबों का वोट चोरी किया, वहीं, आज संविधान की पुस्तक लेकर घूम रहे हैं। यह देश कोई धर्मशाला नहीं है।
उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि इस देश में बांग्लादेशियों को वोट देने का अधिकार नहीं मिल सकता है। यहां की सुविधाओं पर सिर्फ देश के लोगों का अधिकार है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
