द इंडियन व्यू

भारत के स्वतंत्रता दिवस पर विदेशी क्रिकेटरों का खास संदेश, स्मिथ-पीटरसन ने लुटाया प्यार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस के 80वें वर्षगांठ पर बधाई दी है। ग्रीम स्मिथ ने एस20 से बातचीत में कहा, "भारत के 80वें…

Ragwendra P Singh
August 15, 2026
2 min read
भारत के स्वतंत्रता दिवस पर विदेशी क्रिकेटरों का खास संदेश, स्मिथ-पीटरसन ने लुटाया प्यार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस के 80वें वर्षगांठ पर बधाई दी है। ग्रीम स्मिथ ने एस20 से बातचीत में कहा, "भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर, मैं देश और दुनिया भर में सभी भारतीयों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खास रिश्ते का जश्न मनाता हूं।"

उन्होंने कहा, "भारत हमेशा से मेरे लिए बहुत खास रहा है। वहां क्रिकेट खेलने के मेरे समय की कुछ प्यारी यादें हैं, और जो चीज हमेशा मेरे साथ रही है, वह है लोगों का अपनापन, संस्कृति की समृद्धि और क्रिकेट के प्रति असाधारण जुनून।"

स्मिथ ने कहा, "भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुत खास दोस्ती है, और एसए20 के जरिए इस रिश्ते को बढ़ते देखना अविश्वसनीय रहा है, जिसमें इतने सारे भारतीय फैन लीग को अपना रहे हैं।"

साभार : गूगल

बाएं हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने आखिर में कहा कि क्रिकेट में लोगों को एक साथ लाने की एक अनोखी क्षमता है, और मुझे उम्मीद है कि यह खेल हमारे दोनों देशों के बीच संबंध को मजबूत करता रहेगा और हमारे लोगों को और भी करीब लाएगा।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने एक्स पर लिखा, "मेरे हर एक भारतीय दोस्त को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। मुझे आपके देश से बहुत प्यार है। मुझे सभी अच्छे लोग पसंद हैं। जय हिंद।"

https://twitter.com/KP24/status/2088515119655379188

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने पिछले कुछ वर्षों में भारत में बड़ी लोकप्रियता हासिल की है। इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के बाद वह ब्रॉडकास्टर और क्रिकेट विश्लेषक के तौर पर सक्रिय हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर भी रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग विदेशी क्रिकेटरों को भारतीय संस्कृति के बेहद करीब लाया है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर भी भारत के बेहद नजदीक हैं और किसी भी शुभ अवसर भारतीयों के लिए शुभकामना देते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।