भारत के सर्विस सेक्टर ने जनवरी में पकड़ी रफ्तार, नौकरियां भी बढ़ी: एचएसबीसी
नई दिल्ली। भारत के सर्विस सेक्टर में जनवरी में तेजी उछाल देखने को मिला है और इसके साथ नौकरियों में भी बढ़त हुई है। यह जानकारी बुधवार को जारी हुए एचएसबीसी इंडिया पीएमआई सर्वे में दी गई। सर्वे में बताया गया कि अच्छी मांग,…

नई दिल्ली। भारत के सर्विस सेक्टर में जनवरी में तेजी उछाल देखने को मिला है और इसके साथ नौकरियों में भी बढ़त हुई है। यह जानकारी बुधवार को जारी हुए एचएसबीसी इंडिया पीएमआई सर्वे में दी गई।
सर्वे में बताया गया कि अच्छी मांग, नए बिजनेस और टेक्नोलॉजी में निवेश के कारण सर्विस सेक्टर में वृद्धि देखी गई है। हालांकि, कुछ कंपनियों के ग्राहकों की संख्या में गिरावट के कारण गतिविधियां सीमित रही हैं।
सर्वे के मुताबिक, एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पीएमआई बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स जनवरी में 56.5 रहा है। हालांकि, यह दिसंबर के आंकड़े 59.3 से कम है।
जब भी पीएमआई 50 के ऊपर होता है तो वह उस क्षेत्र में बढ़त को दर्शाता है।
सर्वे में आगे बताया गया है कि जनवरी 2025 में नौकरियां बढ़ने की दर दिसंबर 2024 से अधिक रही है और यह दिसंबर 2005 में डेटा संग्रह शुरू होने के बाद से अब तक की सबसे तेज वृद्धि है।
सर्वे में कहा गया कि कुल नए ऑर्डरों के ट्रेंड के विपरीत अंतरराष्ट्रीय बिक्री में तेजी वृद्धि हुई है। सर्वे में भाग लेने वाली कंपनियों ने बताया कि एशिया, यूरोप, मध्य पूर्व और अमेरिका के ग्राहकों से फायदा हो रहा है।
भारत में सर्विस प्रोवाइडर्स आने वाले 12 महीनों के दौरान व्यावसायिक गतिविधि में वृद्धि को लेकर आश्वस्त हैं। हालांकि सकारात्मक भावना का स्तर तीन महीने के निचले स्तर पर गिर गया, लेकिन यह मोटे तौर पर सीरीज ट्रेंड के अनुरूप था।
सर्वे में बताया गया कि नए कारोबार में सुधार और क्षमता विस्तार के कारण चालू वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही की शुरुआत में नियोक्ता अतिरिक्त भर्तियां कर रहे हैं।
महंगाई दर लंबी अवधि के औसत से ऊपर बनी हुई है। बढ़ती लागत के बोझ और मजबूत मांग के परिणामस्वरूप, भारतीय सेवाओं की प्रोविजनल कीमतें 2025 की शुरुआत में और बढ़ गई हैं। दिसंबर में तेज वृद्धि के बाद महंगाई दर अपने ट्रेंड के ऊपर बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
